आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन हर साल शरद पूर्णिमा का पर्व पड़ता है। हिंदू धर्म के अनुसार शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से परिपूर्ण होकर पृथ्वी पर अमृत वर्षा करते हैं। चंद्रमा की अमृत वर्षा के कारण इस दिन पर खीर बनाने की परंपरा वर्षों से चलती चली आ रही है। माना जाता है कि शरद पूर्णिमा के दिन खीर को पूरी रात रखने से खीर का महत्व अधिक हो जाता है। लेकिन इस बार शरद पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। अब ऐसे में लोग असमंजस में पड़े हैं कि खीर इस बार शरद पूर्णिमा की रात्रि में रखें या न रखें। आइये जानते हैं कि इस बार शरद पूर्णिमा में खीर का भोग कैसे लगाया जाएगा और खीर को शरद पूर्णिमा के दिन रखने का क्या है नियम।

शरद पूर्णिमा की खीर का क्या करें

इस बार शरद पूर्णिमा 28 अक्टूबर 2023 के दिन पड़ रही है। शरद पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण मेष राशि में लगने जा रहा है। इस दिन खीर बनाना और चंद्रमा की रोशनी में रखना दोनों का विशेष महत्व होता है। चंद्र ग्रहण से ठीक 9 घंटे पहले सूतक लग जाएगा। मान्यता है कि ग्रहण के दौरान कुछ भी नहीं खाया जाता है। ऐसे में सूतक काल से पहले ही गाय का दूध लाकर खीर बना लें और उसमें तुलसी की पत्ती डाल दें। फिर उसके बाद खीर का भोग लगा लें। चंद्र ग्रहण लगने से पहले आप खीर को चंद्रमा की रोशनी से हटा लें। यदि संभव हो तो चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद आप स्नान करें और उसके बाद दूध की खीर को चंद्रमा की रोशनी में रख दें।

शरद पूर्णिमा के दिन खीर से होती हैं मां लक्ष्मी प्रसन्न

पौराणिक मान्यता के अनुसार शरद पूर्णिमा के दिन समुद्र मंथन के दौरान समुद्र में से लक्ष्मी जी प्रकट हुईं थीं और मां लक्ष्मी को चावल, शक्कर और दूध से बनी खीर अति प्रिय है। शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी भी पृथ्वी पर विचरण करती हैं और मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए लोग खीर बनाते हैं।

चंद्र ग्रहण इन 5 राशियों को दिलाएगा बंपर लाभ, व्यापार में भी आएगा जबरदस्त उछाल

ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण को एक महत्वपूर्ण घटना माना जाता है, जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। साल का आखिरी चंद्र ग्रहण मेष राशि में लगने जा रहा है क्योंकि इस दिन चंद्रमा मेष राशि में मौजूद रहेगा। इस चंद्र ग्रहण के प्रभाव से कई राशियों के लोगों को जबरदस्त लाभ मिल सकता है। साल 2023 का आखिरी और दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अक्टूबर, शनिवार को लगने जा रहा है। आज चंद्र ग्रहण के साथ ही शरद पूर्णिमा भी है। साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत में भी देखा जाएगा। ऐसे में सूतक काल भी मान्य होगा। आपको बता दें कि चंद्र ग्रहण का सूतक काल 9 घंटे पहले शुरू हो जाता है। ग्रहण के दौरान मंदिर के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं और कोई भी शुभ कार्य करना वर्जित होता है। तो आइए ज्योतिष चिराग बेजान दारूवाला से जानिए चंद्र ग्रहण के प्रभाव से किन 5 राशियों को फायदा मिलने वाला है।

1. मेष

मेष राशि के जातकों पर चंद्र ग्रहण का शुभ प्रभाव पड़ेगा। भय से मुक्ति मिलेगी और यात्रा पर जाने से लाभ के योग बनेंगे। साथ ही आपके विरोधी भी शांत रहेंगे और आपका साथ छोड़ देंगे। मेष राशि वालों का पारिवारिक जीवन भी अच्छा रहेगा और आपके विवाह के शुभ योग बनेंगे। आप जो काम कर रहे हैं उससे आपको अपने निजी जीवन में संतुष्टि मिलेगी और माता लक्ष्मी की कृपा से पूंजी निवेश के बाद लाभ कमाने का अच्छा अवसर भी मिलेगा। अगर आप स्वास्थ्य संबंधी किसी समस्या से परेशान हैं तो आपको इससे राहत मिलेगी और आपका मन भी शांत रहेगा।

2. वृषभ

वृषभ राशि के लोगों को चंद्र ग्रहण का अच्छा लाभ मिलेगा। वृषभ राशि वालों के कार्यक्षेत्र में जो समस्याएं चल रही थीं, उनका समाधान होगा और करियर में प्रगति के शुभ अवसर मिलेंगे। माता लक्ष्मी की कृपा से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पुराने कर्जों से मुक्ति मिलेगी। साहस और पराक्रम में बल रहने से अच्छी उपलब्धियां हासिल होंगी और नौकरीपेशा लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। शुभ योग के प्रभाव से वृषभ राशि वाले लोग संपत्ति खरीदने में सफल होंगे और परिवार के सदस्यों का पूरा सहयोग मिलेगा। अगर आपका कोई सरकारी काम रुका हुआ है तो मां लक्ष्मी की कृपा से वह पूरा हो जाएगा।

3. मिथुन

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आपके लिए बंद दरवाजे खोल देगा और हर क्षेत्र में लाभ मिलने की संभावना है। यदि आप व्यापार करते हैं तो व्यापार में लाभ की संभावना रहेगी और आजीविका में अच्छी वृद्धि होगी। यदि आपको स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी चल रही है तो वह दूर हो जाएगी और आपको स्वास्थ्य लाभ भी मिलेगा। माता-पिता के साथ रिश्ते मजबूत होंगे और आपके व्यक्तिगत प्रयासों से कार्यस्थल पर सफलता के योग बनने लगेंगे। माता लक्ष्मी की कृपा से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और परिवार में आपको नई पहचान मिलेगी।

4. सिंह

चंद्र ग्रहण के दिन बन रहे शुभ योग के कारण सिंह राशि के लोग अपने विरोधियों से परास्त होंगे और अपने जीवनसाथी के साथ कोई नया व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। जिस काम के बारे में आप काफी समय से सोच रहे हैं वह पूरा हो जाएगा और भाग्य के साथ-साथ आपको आर्थिक लाभ भी मिलेगा। चंद्र ग्रहण के दिन धार्मिक कार्य करने से मन शांत रहेगा और अनंत पुण्य की प्राप्ति होगी। ससुराल पक्ष से आपको अच्छा सहयोग मिलेगा और आप मदद के लिए भी तैयार रहेंगे। मां लक्ष्मी की कृपा से धन वृद्धि के शुभ अवसर मिलेंगे और व्यापारियों की कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है।

5. मकर

चंद्र ग्रहण का शुभ प्रभाव आपको अपने निजी और व्यावसायिक जीवन में मिलेगा। मां लक्ष्मी की कृपा से आपको अपने कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, जिससे आपका प्रभाव काफी बढ़ जाएगा। किसी सरकारी योजना से आपको अच्छा लाभ मिलेगा और मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। आप किसी रिश्तेदार के यहां जाएंगे, जहां आपका सम्मान बढ़ेगा और नई जानकारी भी मिलेगी। यदि आप किसी बात से परेशान हैं तो मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी और पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। आपके घरेलू खर्चे कम होंगे और आय के नए रास्ते खुलेंगे।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *