DRDO Internship 2025: पेड इंटर्नशिप के लिए आवेदन शुरू
अगर आप DRDO में इंटर्नशिप का सपना देखते हैं, तो यह आपके लिए बेहतरीन अवसर है। DRDO के डिफेंस जियोइन्फॉर्मेटिक्स रिसर्च एस्टैब्लिशमेंट (DGRE) ने इंजीनियरिंग और साइंस के छात्रों से पेड इंटर्नशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर 2025 रखी गई है।
इस इंटर्नशिप के लिए वही छात्र आवेदन कर सकते हैं जिनका एकेडमिक रिकॉर्ड उत्कृष्ट है।
कौन कर सकता है आवेदन? (Eligibility Criteria)
इंटर्नशिप के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास निम्न में से कोई एक योग्यता होनी चाहिए—
अंडरग्रेजुएट (UG):
-
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग
-
सिविल इंजीनियरिंग
पोस्टग्रेजुएट (PG):
-
रिमोट सेंसिंग
-
जियोइन्फॉर्मेटिक्स
उम्र सीमा: 28 वर्ष से कम
कुल वैकेंसी (Total Internship Seats)
UG के लिए:
-
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग – 2 सीटें
-
सिविल इंजीनियरिंग – 1 सीट
PG के लिए:
-
रिमोट सेंसिंग/जियोइन्फॉर्मेटिक्स – 2 सीटें
कितना मिलेगा स्टाइपेंड? (Internship Stipend)
सभी चयनित छात्रों को 5,000 रुपये प्रति माह का स्टाइपेंड दिया जाएगा—
-
UG: ₹5,000/माह
-
PG: ₹5,000/माह
सिलेक्शन प्रोसेस (Selection Process)
-
AICTE/UGC मान्यता प्राप्त संस्था से 75% या ≥ 7.5 CGPA वाले छात्रों को प्राथमिकता।
-
चयन पिछले सेमेस्टर के मार्क्स/CGPA और आवश्यकता अनुसार ऑनलाइन/टेलीफोनिक इंटरव्यू के आधार पर होगा।
-
दस्तावेजों का सत्यापन अनिवार्य।
आवेदन प्रक्रिया (How to Apply)
इच्छुक उम्मीदवारों को अपना आवेदन स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजना होगा:
Director,
Defence Geoinformatics Research Establishment (DGRE),
Defence R&D Organisation,
Sector-37A, Chandigarh – 160036
HRD Division के लिए