Diwali 2025: शादी के बाद पहली दिवाली मना रहे ये 5 बॉलीवुड सेलेब्स, जानें लिस्ट...

रायपुर: दिवाली का पावन पर्व 20 अक्टूबर 2025 को धूमधाम से मनाया जाएगा। नए कपड़े पहनकर, दीए जलाकर और पटाखे छोड़कर लोग इस दिन भगवान राम की पूजा करते हैं। बॉलीवुड सेलेब्स भी दिवाली को बड़े उत्साह के साथ सेलिब्रेट करते हैं। इस साल कुछ ऐसे सितारे हैं जो शादी के बाद अपनी पहली दिवाली मनाने जा रहे हैं। आइए जानते हैं इस लिस्ट में शामिल नाम।

1. अरमान मलिक

फेमस सिंगर अरमान मलिक इस साल अपनी पत्नी आशना श्रॉफ के साथ शादी के बाद पहली दिवाली मनाएंगे। अरमान और आशना ने जनवरी 2025 में शादी की थी। अब यह कपल पहली बार शादी के बाद साथ में दिवाली का जश्न मनाने के लिए तैयार है।

2. हिना खान

हिना खान ने 4 जून 2025 को अपने लॉन्ग टर्म बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी की थी। परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में हिना ने शादी की थी। अब हिना और रॉकी अपनी शादी के बाद पहली दिवाली मनाएंगे।

3. दर्शन रावल

सिंगर दर्शन रावल ने जनवरी 2025 में अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड धरल से शादी की थी। करीबी दोस्तों और फैमिली की मौजूदगी में 7 फेरे लेने के बाद ये कपल भी शादी के बाद अपनी पहली दिवाली का जश्न मनाएगा।

4. प्रतीक बब्बर

मशहूर एक्टर प्रतीक बब्बर ने 14 फरवरी 2025 को एक्ट्रेस प्रिया बनर्जी से शादी की थी। प्रतीक और प्रिया की शादी उनके दिवंगत माता स्मिता पाटिल के मुंबई वाले घर में हुई थी। यह कपल भी शादी के बाद पहली बार दिवाली साथ में मनाएगा।

5. अविका गौर

टीवी की ‘बालिका वधू’ स्टार अविका गौर ने 30 सितंबर 2025 को अपने बॉयफ्रेंड मिलिंद चंदवानी से शादी की थी। दोनों ने टीवी शो ‘पति पत्नी और पंगा’ के सेट पर नेशनल टीवी पर शादी की थी। अब यह कपल भी शादी के बाद पहली दिवाली मनाने के लिए तैयार है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *