
बॉलीवुड में हिंसक एक्शन फिल्मों का क्रेज
बॉलीवुड और साउथ फिल्मों में अब सिर्फ रोमांस और हॉरर ही नहीं, बल्कि खतरनाक एक्शन और खून-खराबे वाली फिल्में भी खूब बनाई जा रही हैं। ‘बागी 4’ की तरह कई फिल्मों ने दर्शकों को हिंसा, खूनी खेल और जबरदस्त स्टंट्स से चौंका दिया है। अगर आप ऐसे ही थ्रिलर और हिंसक सिनेमा के शौकीन हैं, तो ये फिल्में जरूर देखें।
1️⃣ सत्या (1998)
राम गोपाल वर्मा की यह कल्ट क्लासिक फिल्म मुंबई अंडरवर्ल्ड पर आधारित है। गोलीबारी, सत्ता संघर्ष और निर्मम हत्याओं से भरी यह फिल्म बॉलीवुड गैंगस्टर जॉनर की दिशा बदलने वाली साबित हुई।

2️⃣ मार्को (2024)
उन्नी मुकुंदन स्टारर यह फिल्म भारत की सबसे हिंसक फिल्मों में गिनी जाती है। इसमें शुरुआत से लेकर अंत तक खूनी खेल, धांसू एक्शन और खतरनाक स्टंट्स देखने को मिलते हैं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर कमाई की।
3️⃣ गैंग्स ऑफ वासेपुर (2012)
अनुराग कश्यप की दो पार्ट वाली इस फिल्म को भारतीय सिनेमा की सबसे हिंसक फिल्मों में गिना जाता है। गैंगवार, खून-खराबा और प्रतिशोध की कहानी ने इसे एक कल्ट स्टेटस दिलाया और इसकी तुलना हॉलीवुड की गॉडफादर से की जाती है।
4️⃣ एनएच10 (2015)
अनुष्का शर्मा की इस फिल्म में बदले और अस्तित्व की कहानी दिखाई गई है। एक भयावह रात, कई हत्याएं और रियलिस्टिक हिंसा ने इसे एक अलग स्तर की थ्रिलर बना दिया।
5️⃣ रक्त चरित्र (2010)
राम गोपाल वर्मा की यह फिल्म वास्तविक राजनीतिक प्रतिशोध पर आधारित है। बम विस्फोट, सिर कलम और निर्मम हत्याओं ने इसे अब तक की सबसे हिंसक भारतीय फिल्मों में शामिल किया।
6️⃣ किल (2024)
चलती ट्रेन में फिल्माए गए खतरनाक एक्शन सीन्स और लगातार मारधाड़ ने इस फिल्म को दर्शकों के लिए शॉकिंग अनुभव बना दिया। इसे बॉलीवुड की सबसे हिंसक फिल्मों में गिना जाता है।
