दुर्ग। चौकी नगपुरा थाना पुलगांव में ग्राम नगपुरा भेड़सर रोड के किनारे एक अज्ञात महिला का शव पुलिस को मिला है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के मर्चुरी में रखा है और उसके वारिसान की पतासाजी में लगी है। पुलिस के मुताबिक 29 मई को रोड के किनारे रामबाई पति राजू लाल ठेठवार ग्राम नगपुरा के खेत के अंदर एक अज्ञात महिला जिसकी उम्र लगभग 40 वर्ष के आसपास है उसका शव मिला है। अज्ञात महिला ने काले रंग का पेटीकोट एवं काले रंग का ब्लाउज पहनी हुई है।

शव के पास में लाल रंग का ब्लाउज एवं बैगनी रंग की चप्पल पड़ी हुई थी। पास में ही मोती नुमा माला, लाल रंग के रेशमी धागे में ताबीज भी पड़ा हुआ था। महिला के दोनों जांघ पर गोदने का निशान बना हुआ है। वह बाएं हाथ से विकलांग है, उसका पंजा नहीं है। उसने दाहिने हाथ में लाल नीले रंग की चूडिय़ां पहनी हुई थी। पुलिस ने अपील की है कि कोई इस महिला के बारे में जानता हो तो वह पुलगांव थाना या नगपुरा चौकी में संपर्क कर सकता है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *