नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने CTET Admit Card 2026 जारी कर दिए हैं। सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) फरवरी 2026 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कर चुके अभ्यर्थी अब आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड जरूरी होगा।
CTET Admit Card 2026 क्यों है जरूरी
सीटीईटी परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड अनिवार्य दस्तावेज है। बिना प्रवेश पत्र के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसमें दर्ज नाम, फोटो, परीक्षा केंद्र और तारीख जरूर जांच लें।
CTET 2026 परीक्षा तिथि और शिफ्ट टाइम
सीबीएसई के अनुसार CTET फरवरी 2026 परीक्षा दो दिनों में आयोजित होगी:
-
परीक्षा तिथि: 7 फरवरी और 8 फरवरी 2026
-
केंद्र: देशभर के 140 शहर
-
भाषाएं: 20 भाषाओं में परीक्षा
शिफ्ट टाइमिंग:
-
पहली शिफ्ट: सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
-
दूसरी शिफ्ट: दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक
पेपर-1 और पेपर-2 अलग-अलग शिफ्टों में आयोजित होंगे।
CTET परीक्षा का उद्देश्य
CTET एक राष्ट्रीय स्तर की पात्रता परीक्षा है, जो कक्षा 1 से 8 तक के शिक्षकों की न्यूनतम योग्यता तय करने के लिए आयोजित की जाती है।
-
पेपर 1: कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए
-
पेपर 2: कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए
-
जो उम्मीदवार दोनों स्तर पर शिक्षक बनना चाहते हैं, उन्हें दोनों पेपर देना होता है।
CTET Admit Card 2026 डाउनलोड करने का तरीका
उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
-
आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं
-
होमपेज पर Candidate Activity सेक्शन खोलें
-
“Download Admit Card – CTET Feb 2026” लिंक पर क्लिक करें
-
एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करें
-
सबमिट करते ही एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा
-
डाउनलोड करें और प्रिंट आउट निकाल लें
परीक्षा से पहले ध्यान रखने योग्य बातें
-
एडमिट कार्ड पर दिए निर्देश ध्यान से पढ़ें
-
परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें
-
फोटो आईडी प्रूफ साथ ले जाएं
-
एडमिट कार्ड की हार्ड कॉपी अनिवार्य रखें