CRPF Constable Tradesman Recruitment 2026: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (Central Reserve Police Force) द्वारा कांस्टेबल पदों पर हजारों वैकेंसी निकाली गई है. इसे लेकर सीआरपीएफ ने विज्ञापन जारी किया है. ऐसे उम्मीदवार जो 10वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं या फिर सीआरपीएफ में नौकरी करने की इच्छा रखते हैं वो इस वैकेंसी के लिए योग्य होने पर अप्लाई कर सकते हैं.

कब से सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी? किन योग्यताओं की जरूरत होगी? कैसे और कब तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं? ऐसे ही तमाम डिटेल्स बताने जा रहे हैं. आइए सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती के बारे में विस्तार से जानते हैं. सीआरपीएफ कांस्टेबल के 9096 पदों पर वैकेंसी सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती के विज्ञापन के अनुसार भारत के विभिन्न राज्यों में भर्तियां निकाली गई है.


सबसे ज्यादा भर्तियां उत्तर प्रदेश में जिसकी संख्या 1215 है. इसके बाद पश्चिम बंगाल- 748, बिहार में 694, महाराष्ट्र में 680, तमिलनाडु में 673 पदों पर भर्ती की जाएगी. जबकि, सबसे कम भर्ती अंडमान और निकोबार में सिर्फ 1 पद की निकली है. इन राज्यों के अलावा अन्य राज्यों में भी वैकेंसी निकली हुई है कुल 9096 पदों पर कांस्टेबल की नियुक्ति की जाएगी. CRPF कांस्टेबल भर्ती के लिए कब से आवेदन शुरू?

सीआरपीएफ कांस्टेबल भर्ती के विज्ञापन के तहत इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया अपना सकेंगे. आवेदन शुल्क का भुगतान भी ऑनलाइन करना होगा. 20 अप्रैल 2026 को आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. जबकि, ऑनलाइन शुल्क भुगतान करने की लास्ट डेट 19 मई 2026 होगी.

योग्यता सीआरपीएफ ड्राइवर पद के लिए 10वीं पास उम्मीदवार योग्य है. भारी परिवहन ड्राइव करने का अनुभव और ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए. ड्राइविंग टेस्ट पास करने वालों का चयन हो सकेगा. मैकेनिक मोटर वाहन पद के लिए भी 10वीं पास या उसके समकक्ष योग्यता वाले उम्मीदवार योग्य होंगे. इसके अलावा राष्ट्रीय या राज्य वोकेशनल ट्रेनिंग काउंसिल से मोटर वाहन मैकेनिक में कम से कम 2 साल का आईटीआई सर्टिफिकेट होना जरूरी है.

संबंधित ट्रेड में 1 साल व्यावहारिक अनुभव भी चाहिए. पायनियर विंग पद जैसे- राजमिस्त्री मेसन या इलेक्ट्रीशियन या मेसन के लिए 10वीं पास और आईटीआई प्रमाण पत्र होना चाहिए. आयु सीमा और हाइट? सिपाही चालक के लिए 21 से 27 साल उम्र होना जरूरी. सिपाही मोटर मैकेनिक वाहन समेत अन्य ट्रेड के लिए 18 से 23 साल उम्र होनी चाहिए. हाइट की बात करें तो पुरुष की हाइट न्यूनतम 170 सेमी होनी चाहिए महिलाओं की हाइट कम से कम 157 सेमी होनी चाहिए.

हाइट और आयु सीमा में नियम के मुताबिक आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को छूट दी जाएगी. कैसे करें आवेदन? केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में सिपाही की भर्तियों को भरने के लिए गृह मंत्रालय ने विज्ञापन जारी किया है. 20 अप्रैल से ऑफिशियल वेबसाइट https://www.rect.crpf.gov.in पर आवेदन कर सकेंगे. भर्ती परीक्षा या अन्य प्रक्रिया को अपनाने के बाद ही भर्ती हो सकेगी. अधिक जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 011-26160255 पर संपर्क कर सकते हैं. चाहें तो ऑफिशियल वेबसाइट- www.rect.crpf.gov.in पर भी जा सकते हैं.

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *