रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक सेवा के अधिकारी सिर्फ नीति और प्रशासन के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी भारी-भरकम संपत्तियों के लिए भी चर्चा में हैं। हाल ही में सामने आए स्वघोषित संपत्ति विवरण के अनुसार, राज्य के 10 कलेक्टर करोड़पति हैं, वहीं कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों की संपत्ति करोड़ों में है।

IAS अमित कटारिया सबसे अमीर, 46 करोड़ की संपत्ति के मालिक

छत्तीसगढ़ कैडर के 2004 बैच के वरिष्ठ IAS अधिकारी अमित कटारिया के पास 46 करोड़ रुपये की संपत्ति है, जो सबसे ज्यादा है। बताया गया कि उनकी अधिकांश संपत्ति गुड़गांव में स्थित है, जहां रियल एस्टेट की कीमतें ऊंची हैं।

IAS टोपेश्वर वर्मा के पास 12.4 करोड़ की एकल संपत्ति

2005 बैच के टोपेश्वर वर्मा के पास एक ही संपत्ति है जिसकी कीमत 12.4 करोड़ रुपये बताई गई है। ये दोनों अफसर छत्तीसगढ़ के सबसे धनाढ्य ब्यूरोक्रेट्स में शामिल हैं।

प्रदेश के 10 करोड़पति कलेक्टरों की सूची में ये नाम शामिल

प्रदेश के 33 जिलों में तैनात कलेक्टरों में से 10 अधिकारी करोड़पति हैं:

  • संजय अग्रवाल (बिलासपुर) – ₹2.68 करोड़

  • राजेंद्र कटारा

  • जन्मेजय महोबे

  • अभिजीत सिंह

  • दिव्या उमेश मिश्रा

  • गोपाल वर्मा

  • सर्वेश्वर भूरे

  • दीपक सोनी

  • लीना मंडावी

  • हरीश एस

1989 से 2005 बैच तक के वरिष्ठ अधिकारियों की संपत्ति का ब्यौरा

बैच नाम घोषित संपत्ति (₹ करोड़ में)
1989 अर्पित जैन 1.6
1991 रेणु पिल्लै 4.15
1992 सुबोध सिंह 1.47
1993 अमित अग्रवाल 0.63
1994 मनीष रिचारिया 1.91
1994 प्रियंका शुक्ला 2.5
1994 विकास शील 2.0
1995 आर्यन त्रिपाठी 1.8
1997 नीरज मांडवीकर 2.75
1997 वल्लीश्वरी वासुकि 1.5
2001 गुलशन सिंह 2.04
2002 मयंक श्रीवास्तव 1.55
2002 कमलप्रीत सिंह 2.65

9 अफसरों के पास सिर्फ एक ही संपत्ति

कुछ IAS अफसरों के पास केवल एक ही अचल संपत्ति है, जिनमें शामिल हैं:

  • अमित अग्रवाल

  • निखिल चंद्र श्रीवास्तव

  • प्रियंका शुक्ला

  • गोपाल वर्मा

  • दिव्या उईके

  • जितेंद्र शुक्ला

  • टोपेश्वर वर्मा

  • नीरज बंसोड़

  • विपिन श्रीवास्तव

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *