
पोलार्ड की टीम ने रचा इतिहास
वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर कायरन पोलार्ड की कप्तानी वाली त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने CPL 2025 का खिताब जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। गयाना के प्रोविडेंस स्टेडियम में खेले गए फाइनल में उन्होंने निकोलस पूरन की कप्तानी वाली गयाना अमेजन वॉरियर्स को हराकर इतिहास रच दिया।
त्रिनबागो नाइट राइडर्स अब CPL में सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली टीम बन चुकी है। टीम ने इससे पहले 2015, 2017, 2018, 2020 और 2023 में भी खिताब अपने नाम किया था।

CPL में सबसे ज्यादा खिताब जीतने वाली टीमें
-
त्रिनबागो नाइट राइडर्स – 5
-
जमैका तैलवाह – 3
-
बारबाडोस रॉयल्स – 2
-
गुयाना अमेजन वॉरियर्स – 1
-
सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स – 1
-
सेंट लूसिया किंग्स – 1
त्रिनबागो नाइट राइडर्स T20 लीग क्रिकेट इतिहास में 5 खिताब जीतने वाली दुनिया की चौथी टीम बन गई है। इससे पहले मुंबई इंडियंस (IPL), चेन्नई सुपर किंग्स (IPL), और पर्थ स्कॉर्चर्स (BBL) 5 खिताब जीत चुके हैं।
फाइनल में त्रिनबागो का शानदार प्रदर्शन
फाइनल मैच में गयाना अमेजन वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 130 रन बनाए। टीम की ओर से इफ्तिखार अहमद ने 30 रन, बेन मैकडरमोट ने 28 और प्रेटोरियस ने 25 रन बनाए।
त्रिनबागो की गेंदबाजी में सौरभ नेत्रवलकर ने 3 विकेट, अकील हुसैन ने 2 और आंद्रे रसेल व उस्मान तारिक ने एक-एक विकेट लिए।
बल्लेबाजों ने दिखाई काबिलियत
131 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए त्रिनबागो नाइट राइडर्स के बल्लेबाजों ने मैच अपनी टीम के नाम किया। टीम ने 7 विकेट खोकर 2 ओवर बाकी रहते हुए जीत हासिल की।
-
एलेक्स हेल्स – 26 रन
-
कोलिन मुनरो – 23 रन
-
सुनील नरेन – 22 रन
-
कायरन पोलार्ड – 21 रन
इस जीत के साथ त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने CPL 2025 का खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया।
