भिलाईनगर। भिलाई निगम में 62 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके 10 कर्मचारियों को ससम्मान विदाई दी गई। गौरतलब है कि विगत अक्टूबर से आर्दश आचार संहिता प्रभावशील होने के कारण अधिकारी कर्मचारियों की बिदाई कार्यक्रम संपन्न नहीं हो पाया था, निगम सभागार में गुरूवार को 10 कर्मचारियों को बिदाई दी गई। निगम प्रशासन की ओर से कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह, शाॅल और श्रीफल भेंट करते हुए सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना किए। इसके पूर्व सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों ने भिलाई निगम में सेवाकाल के दौरान कार्य एवं अनुभव को साझा करते हुए सभी को सामंजस्य बनाकर कार्य करने के लिए प्रेरित किए।

अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी ने आरपी तिवारी जोन 03 जोन स्वास्थ्य अधिकारी, रोहित कुमार वर्मा आ0 द्वारिका प्रसाद फिटर जलकार्य विभाग, परमानंद सिन्हा आ0 लक्ष्मण सिन्हा चैकीदार जोन 03, राजेन्द्र चन्द्राकर आ0 झुमुक लाल, पंप सहायक जोन 03, परमानंद आ0 हन्नूराम चैकीदार कोष्ठागार विभाग, दिलीप बागड़े आ0  मगरध्वज चैकीदार सिटी बस विभाग, बिसाहू राम सिवारे आ0 पुनु राम मजदूर जोन 01, कन्हैया सिंह यादव फिल्ड वर्कर आ0 सीताराम यादव फिल्ड वर्कर राजस्व विभाग, छन्नूराम देवांगन आ0 रामदयाल देवांगन सफाई कामगार जोन 02, लतखोर आ0 स्व. मेहत्तर राम सफाई कामगार जोन 04 को निगम प्रशासन की ओर से स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम में अधीक्षण अभियंता डीके वर्मा, स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेन्द्र मिश्रा, बसंत देवांगन, संजय शर्मा, अजय शुक्ला, राज सच्चर, विश्वजीत सेनगुप्ता, शशिभूषण मोहंती, श्रवण ठाकुर, सहित अधिकारी कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *