धर्मांतरण विवाद ने लिया हिंसक रूप: नारायणपुर के ईकनार गांव से दो परिवारों को जबरन निकाला गया...

नारायणपुर। अबूझमाड़ क्षेत्र के ओरछा ब्लॉक स्थित ईकनार गांव में धर्मांतरण को लेकर बड़ा और गंभीर विवाद सामने आया है। आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने धर्मांतरित दो परिवारों के 16 सदस्यों के साथ मारपीट कर उन्हें गांव से जबरन बाहर निकाल दिया।

घरों में तोड़फोड़, दस्तावेज और राशन जलाया

पीड़ित परिवारों की संपत्ति को पहुंचाया गया भारी नुकसान

जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने पीड़ित परिवारों के घरों में जमकर तोड़फोड़ की। इतना ही नहीं, घरों में रखी राशन सामग्री, कपड़े और महत्वपूर्ण दस्तावेजों को आग के हवाले कर दिया गया। घटना के बाद पीड़ित परिवार पूरी तरह बेघर हो गए हैं।

मारपीट में कई लोग घायल

जान बचाकर पहुंचे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र

हिंसक घटना में परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी तरह अपनी जान बचाकर सभी घायल ओरछा ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार कुछ घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

इलाके में तनाव का माहौल

पहले भी सामने आ चुकी है ऐसी घटना

घटना के बाद ईकनार गांव और आसपास के क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले आमाबेड़ा गांव में भी धर्मांतरण को लेकर इसी तरह की हिंसक घटना सामने आ चुकी है। लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से क्षेत्र में दहशत और चिंता का माहौल है।

प्रशासन की भूमिका पर उठे सवाल

सुरक्षा और कानून व्यवस्था की मांग तेज

स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को सुरक्षा व पुनर्वास देने की मांग की है। फिलहाल प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *