कलेक्टर ने की औचक जांच, 55 अधिकारी-कर्मचारियों पर गिरी गाज | सिविल सेवा आचरण नियमों के तहत नोटिस जारी

सारंगढ़: कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौज ने शुक्रवार सुबह 10 से 11 बजे के बीच कलेक्टोरेट एवं विभिन्न विभागीय कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।

इस गंभीर लापरवाही पर कलेक्टर ने सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के अंतर्गत 55 अधिकारी-कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि सभी से जवाब मिलने के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

 निरीक्षण के दौरान प्रमुख कार्यालय:

  • कलेक्टोरेट

  • अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कार्यालय

  • तहसील कार्यालय

  • लोक निर्माण विभाग (PWD)

  • जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय

  • बीईओ, बीआरसी

  • आदिवासी विकास विभाग

 जिनके नाम नोटिस में शामिल हैं:

  • विकास खंड शिक्षा अधिकारी रेशम लाल कोसले

  • सहायक ग्रेड-2 शैलेन्द्र पटेल, सोमदत्त पटेल, ममता नंदे

  • भू-अभिलेख शाखा: कमल सिंह ठाकुर, विकास साहू, गीता नायक

  • खनिज शाखा: सूरज महंत, अनुराग नंद, ज्योति पाल, गिरिवर कुर्रे

  • अन्य नामों में: करम यादव, इंदु प्रधान, डी.के. हरदिहा, पिंकी कंवर, राजेश गुप्ता, निशांत यादव, संजय सिदार, बाल्मीकि सिदार, और अन्य शामिल हैं।

कलेक्टर की सख्त चेतावनी:

“कार्यस्थल पर अनुपस्थिति को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सरकारी सेवाओं में जवाबदेही अनिवार्य है।”

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *