
मैनपाट सबसे ठंडा, रात का तापमान 2 डिग्री तक गिरा
रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों कड़ाके की ठंड ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। लगातार चल रही ठंडी हवाओं के कारण उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है। सरगुजा संभाग के मैनपाट में सबसे ज्यादा ठिठुरन देखने को मिली, जहां न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
कई जिलों में तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक नीचे
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस तक कम दर्ज किया गया है।

-
दुर्ग में तापमान सामान्य से 5.3 डिग्री नीचे
-
रायपुर में तापमान सामान्य से 4.2 डिग्री कम दर्ज किया गया
इन जिलों में शीतलहर और घने कोहरे की चेतावनी
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-मध्य छत्तीसगढ़ के कई जिलों में शीतलहर का असर बने रहने की चेतावनी जारी की है।
रायपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरबा, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर और बलरामपुर जिलों में घना कोहरा छाए रहने के साथ तेज ठंड पड़ने की संभावना जताई गई है।


राजधानी रायपुर में दो दिन तक कोहरा और ठंड का असर
मौसम विभाग ने बताया कि राजधानी रायपुर में अगले दो दिनों तक कोहरा छाए रहने और ठंड का प्रकोप जारी रहने की संभावना है।
आज रायपुर में:
-
अधिकतम तापमान: लगभग 28 डिग्री सेल्सियस
-
न्यूनतम तापमान: 10 डिग्री सेल्सियस से कम रहने का अनुमान
मौसम विभाग की अपील: ठंड से बचाव करें
मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे ठंड के मौसम में सावधानी बरतें, विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों का विशेष ध्यान रखें और आवश्यक एहतियात अपनाएं।
