रायपुर। CM विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को जन्मदिन की बधाई दी। सीएम साय ने X पोस्ट में लिखा, जनजातीय समाज की गौरव, सादगी एवं सरलता की प्रतीक, देश की महामहिम राष्ट्रपति आदरणीया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। महाप्रभु जगन्नाथ जी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं। देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अपना 66वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर दुनियाभर से उन्हें शुभकामना संदेश आ रहे हैं।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *