रायपुर

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। मुख्यमंत्री श्री साय ने विद्युत उत्पादन, मांग, आपूर्ति, विद्युत शुल्क, स्थापित विद्युत संरचना, ग्रीन एनर्जी सहित विभिन्न विषयों पर विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा कर जानकारी ली। इस मौके पर मुख्यमंत्री के सचिव द्वय पी. दयानंद और बसवराजू एस. उपस्थित थे। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री श्री साय को विद्युत विभाग के अधिकारियों ने विभाग के विभिन्न कार्यों और गतिविधियों के बारे में प्रेजेंटेशन के माध्यम से अवगत कराया।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *