
पिछले 24 घंटों में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में वर्षा
रायपुर: छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। राजनांदगांव में सर्वाधिक 60 मिमी वर्षा रिकॉर्ड हुई। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 34°C रायपुर में दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों तक प्रदेश में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

विभिन्न जिलों में बारिश का आंकड़ा
मौसम विभाग ने बताया कि कुछ जिलों में बारिश का विवरण इस प्रकार है:
-
60-6 मिमी: राजनांदगांव
-
5 मिमी: गंडई, भानुप्रतापपुर
-
4 मिमी: बारसूर, कोंटा, बेलगहना, ओरछा, कवर्धा, छुईखदान, अकलतरा
-
3 मिमी: लोरमी, जगदलपुर, अंबागढ़ चौकी, खैरागढ़, साल्हेवारा
-
2 मिमी: नानगुर, बलौदा बाजार, अर्जुन्दा, बोड़ला, डोंगरगांव, देवभोग, माकड़ी, दुर्गकोंदल, सहसपुर लोहारा, लवन, गुंडरदेही, पामगढ़, लोहंडीगुड़ा, पंढरिया
अन्य स्थानों पर इससे कम वर्षा दर्ज की गई।
मानसून और वायुमंडलीय गतिविधियां
-
दक्षिण-पश्चिम मानसून की वापसी रेखा भटिंडा, फातिमाबाद, पिलानी, अजमेर, दीसा, भुज से होकर गुजर रही है।
-
उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण 5.8 किमी ऊंचाई तक फैला हुआ है।
-
25 सितंबर के आसपास पूर्वी मध्य और उत्तरी बंगाल की खाड़ी में नया निम्न दबाव बनने की संभावना है।
-
26-27 सितंबर तक यह दक्षिणी ओडिशा और उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों से होते हुए आगे बढ़ सकता है।
-
बंगाल की खाड़ी और म्यांमार-दक्षिण बांग्लादेश तटों से उत्तरी तमिलनाडु तक ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण का प्रभाव बना हुआ है।
रायपुर का स्थानीय पूर्वानुमान
-
22 सितंबर: आंशिक रूप से मेघमय आकाश
-
वर्षा: गरज-चमक के साथ हल्की बारिश
-
तापमान: अधिकतम 34°C, न्यूनतम 24°C
