छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: आज गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी का अलर्ट...

राजधानी रायपुर में गर्मी से राहत, दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना

रायपुर। भीषण गर्मी और उमस से परेशान राजधानीवासियों को आज यानी 15 मई (गुरुवार) को थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि प्रदेश के कई हिस्सों में आज आंशिक बादल, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और कुछ जगहों पर तेज आंधी और वज्रपात की संभावना है।

गरज-चमक के साथ अंधड़ की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के एक-दो स्थानों पर आज तेज अंधड़ चलने और बिजली गिरने (वज्रपात) की आशंका है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है, खासकर खुले मैदानों और ऊंचे पेड़ों से दूर रहने की हिदायत दी गई है।

16 मई तक दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश के आसार

मौसम विभाग के अनुसार, 16 मई तक दक्षिण छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां अधिक सक्रिय रहने वाली हैं। गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश की संभावना बनी हुई है, जिससे मौसम में नमी बढ़ सकती है।

तापमान में गिरावट के संकेत

हालांकि अधिकतम तापमान आज भी लगभग 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा, लेकिन 20 मई के बाद इसमें धीरे-धीरे गिरावट आने की संभावना है। फिलहाल अगले कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान में हल्की उतार-चढ़ाव बनी रहेगी।

मौसम बदलने की वजह क्या है?

  • पश्चिमी विक्षोभ 73° पूर्व और 32° उत्तर में सक्रिय है।

  • चक्रवाती परिसंचरण पूर्वी बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के ऊपर बना हुआ है।

  • द्रोणिका रेखा रायलसीमा तक फैली है, जिसकी ऊंचाई लगभग 0.9 किलोमीटर है।
    इन्हीं सिस्टम्स के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदल रहा है।

जनता के लिए सुझाव

  • बिजली चमकने के दौरान खुले स्थानों से दूर रहें

  • मौसम अपडेट पर नज़र बनाए रखें

  • तेज हवाओं में पेड़ों और कमजोर निर्माणों के नीचे न जाएं

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *