छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच पिछले दो दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। रायपुर, कोरबा, कवर्धा और पेंड्रा मरवाही जैसे जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई, जिससे लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है।

आज हो सकती है अंधड़ और ओलावृष्टि

मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 29 अप्रैल को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज हवाएं, गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। कुछ जगहों पर वज्रपात भी हो सकता है। इसके साथ ही तापमान में हल्की गिरावट भी देखी जा सकती है।

अगले दो दिनों में तापमान फिर चढ़ेगा

मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार आने वाले दो दिनों में तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। यानी मौसम में हल्की राहत के बाद फिर से गर्मी अपना असर दिखा सकती है।

कहां कितना रहा तापमान?

  • रायपुर में सबसे ज्यादा तापमान 38.2°C दर्ज किया गया।

  • जगदलपुर में न्यूनतम तापमान 21.1°C रहा जो प्रदेश में सबसे कम था।

  • बिलासपुर: अधिकतम 35.2°C, न्यूनतम 22.4°C

  • पेंड्रारोड: अधिकतम 33.4°C, न्यूनतम 18.6°C

  • अंबिकापुर: अधिकतम 32.6°C, न्यूनतम 19.5°C

  • दुर्ग/राजनांदगांव: न्यूनतम 21.4°C

रायपुर का आज का मौसम

राजधानी रायपुर में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, गरज-चमक के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है।

  • अधिकतम तापमान: लगभग 40°C

  • न्यूनतम तापमान: लगभग 23°C

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *