
रायपुर। छत्तीसगढ़ ने देशभर में अपनी आर्थिक प्रगति का लोहा मनवाया है। प्रोजेक्ट टुडे सर्वे 2025 के अनुसार, राज्य को ₹1.63 लाख करोड़ के रिकॉर्ड निवेश के साथ देश के टॉप-10 निवेश प्राप्त राज्यों में 10वां स्थान मिला है। यह उपलब्धि छत्तीसगढ़ को भारत का नया निवेश केंद्र साबित करती है।
218 नई परियोजनाओं में ₹1.63 लाख करोड़ का प्रत्यक्ष निवेश

2025 के दौरान राज्य में 218 नई परियोजनाएं शुरू की गईं, जिनमें कुल ₹1,63,748.95 करोड़ का निवेश दर्ज किया गया। यह आंकड़ा देश में किए गए कुल निवेश का 3.71% है, जो छत्तीसगढ़ के लिए आर्थिक दृष्टि से मील का पत्थर है।
दो वर्षों में कुल निवेश पहुंचा ₹4.4 लाख करोड़ के पार
2024 और 2025 में हुए निवेश को मिलाकर छत्तीसगढ़ में कुल ₹4.4 लाख करोड़ का निवेश दर्ज किया गया है। यह राज्य के औद्योगिक विकास और रोजगार अवसरों के लिहाज़ से बेहद शुभ संकेत है।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की रणनीति ने बदली तस्वीर
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की नई औद्योगिक नीति, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय रोड शो, तथा निवेशकों के लिए बनाए गए अनुकूल माहौल का असर अब दिखाई देने लगा है। पारदर्शी प्रक्रियाएं और टैक्स में छूट जैसी सुविधाओं ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया है।
300 से अधिक नीतिगत सुधारों से बदली कारोबारी तस्वीर
राज्य सरकार द्वारा किए गए 300 से अधिक बिज़नेस फ्रेंडली रिफॉर्म्स की वजह से छत्तीसगढ़ आज स्टार्टअप्स से लेकर बड़ी इंडस्ट्रीज के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। अब व्यापार शुरू करने की प्रक्रिया आसान, तेज़ और डिजिटल हो चुकी है, जिससे ईज़ ऑफ डूइंग बिज़नेस में राज्य की रैंकिंग भी सुधरी है।
