भिलाई में चेन स्नेचिंग की कोशिश नाकाम, पुलिस ने मौके पर आरोपी को पकड़ा...

भिलाई: सेक्टर-6 के जुबली पार्क के पास रविवार को रात 8.30 बजे एक महिला के गले से चेन छीनने का प्रयास नाकाम हो गया। पुलिस की सक्रियता के चलते आरोपी हर्ष चंद्राकर (22, निवासी खुर्सीपार) को मौके पर ही पकड़ लिया गया। जानकारी के अनुसार महिला रोज की तरह पार्क में पैदल टहल रही थी। तभी पीछे से युवक आया और अचानक महिला के गले से चेन खींचकर भागने लगा।

उसी समय शहर में पेट्रोलिंग कर रहे सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी और उनकी टीम वहां से गुजर रहे थे। महिला की आवाज सुनते ही पुलिस टीम तुरंत पीछा करते हुए आरोपी को कुछ ही दूरी पर पकड़ने में सफल रही। आरोपी के पास से चोरी की गई चेन भी बरामद कर ली गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अचानक वारदात को अंजाम देकर भागने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस की तत्परता और समय पर प्रतिक्रिया के कारण उसका यह प्रयास विफल रहा।


आरोपी के खिलाफ चैन स्नेचिंग का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि शहर में लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी के कारण इस तरह की वारदातें तेजी से रोकी जा रही हैं। नागरिकों से अपील की गई है कि वे संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। यह घटना पुलिस की सक्रियता और समय पर कार्रवाई का उदाहरण मानी जा रही है, जिससे शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने का संदेश गया।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *