रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बिगड़ गया है और गर्मी ने लोगों की दोपहर की नींद और रात की चैन दोनों छीन ली है। राजधानी रायपुर सहित कई जिलों में अधिकतम तापमान 43-44 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि अगले 48 घंटों में तापमान में और इजाफा हो सकता है।

उत्तर-पश्चिमी हवाओं से और चढ़ेगा पारा

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी गर्म हवाएं प्रदेश में तेजी से फैल रही हैं। इससे मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ के जिलों में गर्मी और लू के हालात और खराब हो सकते हैं। आने वाले 4 से 5 दिन बेहद गर्म रहने वाले हैं।

किन जिलों में सबसे ज्यादा असर?

  • उत्तर छत्तीसगढ़: लू चलने की संभावना (23 से 25 अप्रैल तक अधिक सक्रिय)

  • मध्य छत्तीसगढ़: अधिकतम तापमान 42-44 डिग्री, लू जैसी स्थिति

  • रायपुर: तापमान आज 44 डिग्री तक पहुंच सकता है, न्यूनतम तापमान 28°C

बारिश कहीं-कहीं, पर राहत नहीं

हालांकि, पिछले 24 घंटे में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश भी दर्ज की गई, लेकिन इससे गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिली। लू की स्थिति फिर भी बनी रही।

मौसम वैज्ञानिकों की चेतावनी: अभी और बढ़ेगा तापमान

मौसम वैज्ञानिक एच.पी. चंद्रा ने बताया कि प्रदेश पर मौसमीय प्रभाव पश्चिमी विक्षोभ और द्रोणिका की वजह से है। तीन स्तरों पर विभिन्न द्रोणिकाएं एक्टिव हैं जो आने वाले दिनों में गर्मी की तीव्रता को और बढ़ा सकती हैं।

आज का रायपुर मौसम अपडेट

  • आकाश: साफ रहेगा

  • अधिकतम तापमान: 44°C तक

  • न्यूनतम तापमान: 28°C के करीब

  • लू चलने की संभावना: उच्च

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *