रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के 25 वर्षों की विकास यात्रा में हवाई सेवाओं का विस्तार एक बड़ी उपलब्धि साबित हुआ है। राजधानी रायपुर पहले से ही देश के प्रमुख शहरों से जुड़ा था, लेकिन अब बस्तर, बिलासपुर और अंबिकापुर भी हवाई सेवाओं से लाभान्वित हो रहे हैं। खासकर जगदलपुर एयरपोर्ट (माँ दंतेश्वरी हवाई अड्डा) से शुरू हुई नियमित उड़ानों ने बस्तर क्षेत्र के विकास की रफ्तार तेज कर दी है।

बस्तर एयरपोर्ट का ऐतिहासिक महत्व

  • निर्माण वर्ष: 1939 (ब्रिटिश शासनकाल)

  • उस समय इसे “जहाज भाटा” के नाम से जाना जाता था।

  • 2017: केंद्र सरकार की उड़ान योजना के अंतर्गत एयरपोर्ट का उन्नयन शुरू हुआ।

  • 2019: 3-सी श्रेणी में अपग्रेड किया गया, जिससे ATR-72 जैसे विमान संचालित होने लगे।

  • 2020: एयरपोर्ट का नामकरण माँ दंतेश्वरी हवाई अड्डा किया गया।

उड़ान सेवाओं की शुरुआत और विस्तार

  • सितंबर 2020: एलायंस एयर ने रायपुर और हैदराबाद के लिए उड़ानें शुरू कीं।

  • इसके बाद दिल्ली, जबलपुर और बिलासपुर के लिए भी उड़ानें शुरू हुईं।

  • मार्च 2024: इंडिगो एयरलाइंस ने रायपुर और हैदराबाद के लिए दैनिक सेवा शुरू की।

  • पैरामिलिट्री बलों के लिए विशेष दिल्ली सेवा भी उपलब्ध कराई गई।

अब तक तीन लाख यात्रियों ने भरी उड़ान

जगदलपुर एयरपोर्ट से अब तक लगभग तीन लाख यात्री हवाई यात्रा कर चुके हैं। इससे –

  • स्थानीय नागरिकों को यात्रा की सुविधा मिली।

  • गंभीर मरीजों को शीघ्र इलाज के लिए बड़े शहरों तक पहुंचना आसान हुआ।

  • छात्र और युवा अब शिक्षा व रोजगार के लिए बड़े शहरों तक आसानी से पहुंच पा रहे हैं।

  • बस्तर के हस्तशिल्प, वनोपज और हर्बल उत्पाद अब राष्ट्रीय बाजारों तक पहुँच रहे हैं।

पर्यटन को मिली नई दिशा

बस्तर एयरपोर्ट से हवाई कनेक्टिविटी बढ़ने से पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है।

  • चित्रकूट जलप्रपात

  • तीरथगढ़ जलप्रपात

  • कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान

  • ऐतिहासिक बस्तर दशहरा
    इन स्थलों तक पहुंचना अब और भी आसान हो गया है।

विकास का नया द्वार

जगदलपुर एयरपोर्ट न केवल आवागमन का साधन है बल्कि –

  • बस्तर को राष्ट्रीय परिदृश्य पर नई पहचान मिल रही है।

  • क्षेत्र में व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन को बढ़ावा मिल रहा है।

  • यह एयरपोर्ट आने वाले समय में आर्थिक और सामाजिक प्रगति का प्रमुख केंद्र बनने जा रहा है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *