रायपुर | छत्तीसगढ़/ छत्तीसगढ़ में शिक्षक पात्रता परीक्षा (CG TET 2026) का आयोजन 1 फरवरी को दो पालियों में किया जाएगा। परीक्षा को लेकर छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं), रायपुर ने परीक्षार्थियों के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश और ड्रेस कोड जारी किए हैं। व्यापमं ने साफ किया है कि निर्धारित ड्रेस कोड का पालन नहीं करने पर परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
परीक्षा दो पालियों में होगी आयोजित
-
प्रथम पाली: सुबह 9:30 बजे से
-
प्रवेश द्वार बंद: सुबह 9:00 बजे
-
-
द्वितीय पाली: दोपहर 3:00 बजे से
-
प्रवेश द्वार बंद: दोपहर 2:30 बजे
-
ड्रेस कोड: इन कपड़ों में ही मिलेगा एंट्री
परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर आना अनिवार्य होगा।
ये रंग पहनना वर्जित
-
काला
-
गहरा नीला
-
गहरा हरा
-
जामुनी / मैरून / बैंगनी
-
गहरा चॉकलेटी रंग
स्वेटर को लेकर नियम
-
केवल साधारण स्वेटर (बिना पॉकेट) की अनुमति
-
सुरक्षा जांच के समय स्वेटर उतारकर जांच कराना अनिवार्य
-
स्वेटर पर रंग या आधी बांह की बाध्यता नहीं
धार्मिक/सांस्कृतिक पोशाक वाले अभ्यर्थियों के लिए निर्देश
धार्मिक या सांस्कृतिक परिधान पहनने वाले अभ्यर्थियों को
-
सामान्य समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना होगा
-
अतिरिक्त सुरक्षा जांच के बाद ही प्रवेश की अनुमति मिलेगी
फुटवियर और आभूषण नियम
-
केवल चप्पल पहनकर आएं
-
कान में किसी भी प्रकार का आभूषण पहनना वर्जित
ये सामान पूरी तरह प्रतिबंधित
परीक्षा कक्ष में निम्न वस्तुएं ले जाना सख्त मना है—
-
मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी
-
पर्स, पाउच, बेल्ट, स्कार्फ, टोपी
-
कोई भी संचार या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
केवल ये पेन लाना होगा
-
परीक्षार्थी केवल काला या नीला बॉल प्वाइंट पेन लेकर आएं
अनुचित साधनों पर सख्त कार्रवाई
परीक्षा के दौरान नकल या अनुचित साधनों का प्रयोग करने पर
-
अभ्यर्थिता रद्द की जाएगी
-
कठोर कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है
महत्वपूर्ण सलाह
व्यापमं ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि
-
परीक्षा से एक दिन पहले परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर लें
-
परीक्षा के दिन कम से कम 2 घंटे पहले केंद्र पर पहुंचें, ताकि
-
फ्रिस्किंग
-
फोटोयुक्त पहचान पत्र से सत्यापन
समय पर पूरा हो सके।
-