
रायपुर । राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान का ऐलान कर दिया गया है। इस बार छत्तीसगढ़ से एक शिक्षिका राष्ट्रपति के हाथों राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान दिया जायेगा। दुर्ग की शिक्षिका प्रज्ञा सिंह को राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान के लिए चुना गया है।
डॉ प्रज्ञा सिंह शासकीय मीडिल स्कूल हनौदा जिला दुर्ग में पदस्थ है। शिक्षा के प्रति समर्पण और नवाचार के लिए उन्हें इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया है।
इस बार इस पुरस्कार के लिए पूरे देश भर से 45 शिक्षकों का चयन किया गया है। छत्तीसगढ़ से भी दो शिक्षक डॉ. प्रज्ञा सिंह और संतोष कुमार चौरसिया का इसमें चयन हुआ हैं। दोनों की उपलब्धि पर स्कूल प्रबंधन के साथ-साथ जिला अधिकारियों ने प्रसन्नता जताई है।
