बड़ी खबर: जशपुर छात्रावास में छात्रा की आत्महत्या, प्रशासन में हड़कंप
जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड के भीतघरा (ग्राम गवासी) छात्रावास से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां कक्षा 9वीं में पढ़ने वाली छात्रा ने 23 नवंबर 2025 को स्टडी रूम में खुदकुशी कर ली। घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी मचा दी है और छात्रावास की सुरक्षा व्यवस्था पर कई सवाल उठाए हैं।
कलेक्टर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच समिति गठित की
घटना की गंभीरता को देखते हुए रायपुर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने तुरंत एक दण्डाधिकारी जांच समिति का गठन किया है। समिति को 7 दिन के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट सौंपने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।
समिति के प्रमुख होंगे:
-
अनुविभागीय दण्डाधिकारी (SDM), बगीचा – अध्यक्ष
अन्य सदस्य: -
विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बगीचा
-
मंडल संयोजक, बगीचा
-
परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास, दुलदुला
-
रमावती सिंह, संरक्षण अधिकारी (ICPS)
-
चैतन राम यादव, परामर्शदाता (ICPS)
जांच के मुख्य बिंदु तय
समिति को निम्न मुद्दों की गहन जांच करने के आदेश दिए गए हैं—
-
छात्रा की मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता लगाना
-
छात्रावास में सुरक्षा व्यवस्था, संभावित चूक या लापरवाही की जांच
-
घटना के दौरान मौजूद परिस्थितियों की पड़ताल
-
जांच अधिकारी की आवश्यकता अनुसार अतिरिक्त बिंदुओं का शामिल होना
-
भविष्य के लिए सुरक्षा सुधार व रोकथाम संबंधी सुझाव प्रस्तुत करना
घटना के बाद छात्रावास की सुरक्षा पर उठे सवाल
इस संवेदनशील मामले के बाद अभिभावकों और प्रशासन दोनों की नजर समिति की रिपोर्ट पर टिकी है। रिपोर्ट के बाद छात्रावास संचालन में बड़े बदलाव संभव हैं।