CG News: आत्मानंद स्कूल दुर्ग की प्राचार्य निलंबित....

धार्मिक प्रतीकों पर टिप्पणी से मचा विवाद

दुर्ग। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिन्दी माध्यम जेआरडी शासकीय बहुउद्देश्यीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दुर्ग की प्राचार्य एस. संगीता नायर को स्कूल शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है। आरोप है कि उन्होंने छात्रों की चोटी, तिलक और रक्षा सूत्र को लेकर अनुचित टिप्पणी की थी, जिससे विवाद खड़ा हुआ।

कर्मचारियों और छात्रों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

केवल धार्मिक टिप्पणी ही नहीं, प्राचार्य पर यह भी आरोप है कि उन्होंने सेवानिवृत्त व्याख्याता के अवकाश लेखा दस्तावेजों का निराकरण और पावती देने में लापरवाही बरती। इसके साथ ही उन्होंने विद्यालय के कर्मचारियों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, जिससे स्कूल परिसर में असंतोष का माहौल बन गया।

आचरण नियमों का उल्लंघन और गंभीर कदाचार

शिक्षा विभाग ने माना कि प्राचार्य के इन कार्यों ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 का उल्लंघन किया है। यह कृत्य गंभीर कदाचार की श्रेणी में आता है और सरकारी सेवा के अनुशासन के विरुद्ध है।

शिक्षा विभाग ने की सख्त कार्रवाई

मामले में संज्ञान लेते हुए विभाग ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के तहत कार्रवाई की। प्राचार्य एस. संगीता नायर को निलंबित कर उनका मुख्यालय कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक (शिक्षा संभाग) दुर्ग निर्धारित किया गया है।

निलंबन अवधि में मिलेगा भत्ता

नियमों के अनुसार, निलंबन की अवधि में उन्हें जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *