
रायपुर। छत्तीसगढ़ के 3200 करोड़ रुपए के शराब घोटाले में अब तक का सबसे बड़ा खुलासा हुआ है। 31 आबकारी अधिकारियों ने मिलकर 88 करोड़ से अधिक की अवैध कमाई की। इस काली कमाई से इन्होंने प्रदेश के कई जिलों में करोड़ों की संपत्ति बनाई — कुछ अपने नाम से, कुछ परिजनों और कुछ बेनामी नामों पर। ईओडब्ल्यू (EOW) द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट में इसकी पूरी रकम और प्रॉपर्टी डिटेल सामने आई है।
किस अधिकारी को कितनी शराब पेटियों से मिली कितनी कमीशन?
अधिकारी का नाम | पद | शराब पेटी | कमीशन (₹ करोड़) |
---|---|---|---|
नोहर सिंह ठाकुर | सहायक आयुक्त | 7,90,037 | ₹11.06 Cr |
नीतू नोतानी | उपायुक्त | 5,55,849 | ₹7.78 Cr |
अरविंद पटले | सहायक आयुक्त | 5,32,043 | ₹7.44 Cr |
नवीन प्रताप सिंह तोमर | सहायक आयुक्त | 4,79,176 | ₹6.70 Cr |
राजेश जायसवाल | जिला अधिकारी | 4,13,462 | ₹5.78 Cr |
इकबाल खान | सहायक जिला अधिकारी | 8,58,479 | ₹4.62 Cr |
अनिमेष नेताम | आबकारी उपायुक्त | 3,17,610 | ₹4.44 Cr |
विकास गोस्वामी | सहायक आयुक्त | 2,23,279 | ₹3.12 Cr |
दिनकर वासनिक | सहायक आयुक्त | 2,08,519 | ₹2.91 Cr |
मोहित जायसवाल | जिला अधिकारी | 1,94,393 | ₹2.72 Cr |
आशीष कोसाम | सहायक आयुक्त | 1,81,325 | ₹2.53 Cr |
गरीबपाल दर्दी | सहायक जिला अधिकारी | 1,66,123 | ₹2.32 Cr |
जीआर नुरूटी | सहायक आयुक्त | 1,66,216 | ₹2.32 Cr |
प्रकाश पाल | सहायक आयुक्त | 1,44,069 | ₹2.01 Cr |
जर्नादन सिंह कौरव | सहायक अधिकारी | 6,00,000 | ₹1.92 Cr |
जेआर मंडावी | जिला अधिकारी | 1,29,945 | ₹1.81 Cr |
रामकृष्ण मिश्रा | सहायक आयुक्त | 1,20,924 | ₹1.69 Cr |
मंजुश्री कसेर | जिला अधिकारी | 1,17,037 | ₹1.63 Cr |
वेदराम लहरे | जिला अधिकारी | 1,11,288 | ₹1.55 Cr |
एलएल ध्रुव | उपायुक्त | 1,03,755 | ₹1.45 Cr |
एके अनंत | जिला अधिकारी | 1,05,845 | ₹1.48 Cr |
देवलाल वैध | जिला अधिकारी | 1,07,498 | ₹1.50 Cr |
प्रमोद नेताम | सहायक आयुक्त | 51,012 | ₹0.71 Cr |
अन्य अफसर | — | — | ₹50 लाख से ₹1.63 Cr |
शेष अधिकारियों की सूची और डिटेल्स चार्जशीट में विस्तार से दी गई है।

कहां-कहां खरीदी प्रॉपर्टी?
-
नवीन प्रताप सिंह तोमर: रायपुर व बलौदाबाजार में 39 खसरे, 3 रजिस्ट्री
-
मंजुश्री कसेर: रायपुर, जांजगीर, गरियाबंद में 25 प्रॉपर्टी
-
नोहरसिंह ठाकुर: रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव में कई संपत्तियां
-
प्रमोद नेताम: कोरिया, कोरबा, रायपुर में ज़मीन-जायदाद
-
दिनकर वासनिक: काली कमाई से शेयर बाजार (IOC) में निवेश
