छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सामने आए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 24 जनवरी को गुरामी जंगल से बरामद महिला की सड़ी-गली लाश के मामले में चौंकाने वाला सच सामने आया है। महिला की हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उसके प्रेमी नेमीचंद साहू ने ही की थी।
कैसे मिला शव?
डौण्डी लोहारा थाना क्षेत्र के गुरामी गांव के एक ग्रामीण को जंगल में तेज दुर्गंध महसूस हुई। पास जाकर देखने पर उसे इंसानी पैर की उंगलियां नजर आईं। ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, साइबर सेल, डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम पहुंची। पत्थरों को हटाने पर जंगल में एक महिला का शव मिला।
टैटू से हुई पहचान, गुमशुदा महिला निकली कमला राजपूत
पुलिस जांच में सामने आया कि 16 जनवरी को एक महिला की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। मौके पर बुलाए गए परिजनों ने हाथ में बने टैटू और कपड़ों के आधार पर शव की पहचान कमला राजपूत के रूप में की।
कॉल डिटेल से आरोपी तक पहुंची पुलिस
गुमशुदगी रिपोर्ट के दौरान परिजनों ने पुलिस को कमला का मोबाइल नंबर दिया था। आखिरी कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस को तरौद निवासी नेमीचंद साहू पर संदेह हुआ। हिरासत में लेकर जब उससे कड़ाई से पूछताछ की गई, तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली।
जंगल में लव स्टोरी का दर्दनाक अंत
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि—
-
उसका और कमला का प्रेम संबंध था
-
16 जनवरी को दोनों बाइक से गुरामी जंगल पहुंचे
-
जंगल में उसने पहले शराब पी
-
आरोपी ने कमला से शादी कर अपने घर चलने को कहा
-
कमला के इनकार पर विवाद बढ़ गया
गुस्से में आकर नेमीचंद ने कमला का गला दबाकर बेहोश कर दिया।
पत्थर से कुचलकर की हत्या, पहचान मिटाने की कोशिश
जब कमला बेसुध होकर जमीन पर गिर गई, तो आरोपी उसे घसीटते हुए जंगल के निचले हिस्से में ले गया। कमला की सांसें चल रही थीं, तभी नेमीचंद ने—
-
महिला को एक गड्ढे में रखा
-
भारी पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी
-
शव को पत्थरों से ढक दिया ताकि पहचान न हो सके
मोबाइल तोड़कर सबूत मिटाने की कोशिश
हत्या के बाद कमला के मोबाइल पर लगातार परिजनों के फोन आ रहे थे।
-
आरोपी मोबाइल लेकर घर चला गया
-
रातभर सोया
-
सुबह ट्रेन से दुर्ग रवाना हुआ
-
दुर्ग रेलवे स्टेशन पर मोबाइल तोड़कर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया
पुलिस ने बरामद किए अहम सबूत
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर—
-
टूटी चूड़ियां
-
हत्या में इस्तेमाल किया गया पत्थर
-
शराब की शीशी
-
कमला का मोबाइल
बरामद कर लिए हैं।
आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया
पुलिस ने नेमीचंद साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी साक्ष्य जुटा लिए गए हैं और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।