पखांजूर से शर्मनाक वारदात, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
क्राइम डेस्क। छत्तीसगढ़ के पखांजूर थाना क्षेत्र से नाबालिग के साथ दुष्कर्म का एक बेहद शर्मनाक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने इस गंभीर अपराध में शामिल 52 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। आरोपी ने पानी पीने के बहाने घर में घुसकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था।
घर में अकेली थी नाबालिग, मौके का उठाया फायदा
पुलिस के अनुसार यह घटना 17 जनवरी 2026 की है। घटना के समय नाबालिग लड़की घर में अकेली थी। इसी दौरान ग्राम पीवी-59 निवासी विकास बाईन (उम्र 52 वर्ष) घर पहुंचा और पानी मांगा।
जैसे ही नाबालिग पानी देने आई, आरोपी ने उसका हाथ पकड़कर जबरन कमरे के अंदर ले जाकर दुष्कर्म किया।
जान से मारने की धमकी देकर फरार हुआ आरोपी
वारदात के बाद आरोपी ने पीड़िता को धमकाया कि यदि उसने किसी को घटना की जानकारी दी तो वह पूरे परिवार को जान से मार देगा। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
पीड़िता के परिजनों ने साहस दिखाते हुए पखांजूर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विशेष टीम गठित, आरोपी दबोचा गया
मामले की गंभीरता को देखते हुए कांकेर पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर राकेश कुर्रे के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी विकास बाईन को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ—
-
भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1)
-
धारा 351(3)
-
POCSO एक्ट की धारा 4
के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में—
-
थाना प्रभारी लक्ष्मण केवट
-
एसआई अनिल कुमार पालेश्वर
-
एएसआई बिन्दुलता देवांगन
-
हेड कांस्टेबल रूबेन टोप्पो
-
कांस्टेबल दिव्या
की महत्वपूर्ण भूमिका रही।