CG Breaking: शादी के ढाई महीने बाद नवविवाहिता ने लगाई फांसी, पति को गले लगाने के कुछ देर बाद उठाया खौफनाक कदम...

CG Breaking: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां शादी के महज ढाई महीने बाद एक 18 वर्षीय नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर के कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम केपी में रहने वाले मुकेश गिरी का विवाह करीब ढाई महीने पहले ग्राम पूटा की पूजा गिरी (18 वर्ष) से हुआ था। शादी के बाद सब कुछ सामान्य चल रहा था, लेकिन अचानक यह दुखद घटना सामने आई।


पति को फोन कर बुलाया घर

घटना वाले दिन पति मुकेश गिरी डांस सीखने के लिए घर से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान पूजा ने उसे फोन कर तबीयत खराब होने की बात कही और दवा लेकर तुरंत घर आने को कहा। जब मुकेश घर पहुंचा, तो उसने देखा कि पूजा उल्टी कर रही थी और अस्वस्थ लग रही थी।

गले लगाने के बाद उठाया आत्मघाती कदम

पति के अनुसार, घर पहुंचने पर पूजा ने पहले उसे गले लगाया और फिर अचानक दूसरे कमरे में जाकर खुद को बंद कर लिया। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को शक हुआ। परिवार ने छप्पर हटाकर कमरे में प्रवेश किया, लेकिन तब तक पूजा साड़ी के फंदे से लटक चुकी थी।

छोटी-छोटी बातों पर होती थी नाराज

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि मृतिका अक्सर छोटी-छोटी बातों पर नाराज हो जाती थी। हालांकि आत्महत्या के पीछे की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। चूंकि मामला नवविवाहिता का है, इसलिए कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में जांच की जा रही है। फिलहाल मायके पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस हर पहलू से मामले की गहन जांच कर रही है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *