रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र रविवार से शुरू हो चुका है और सत्र के दूसरे दिन आज (15 दिसंबर) सदन में हंगामे के पूरे आसार हैं। प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों को लेकर विपक्ष सरकार को घेरने की तैयारी में है, वहीं सत्तापक्ष भी जवाबी रणनीति के साथ सदन में उतरेगा।
नए विधानसभा भवन में हो रहा सत्र
इस बार शीतकालीन सत्र की खास बात यह है कि कार्यवाही अटल नगर स्थित नए विधानसभा भवन में हो रही है। सत्र की अवधि भले ही छोटी हो, लेकिन सवालों और मुद्दों की संख्या काफी अधिक है।
628 सवाल, 333 तारांकित प्रश्न
19 दिसंबर तक चलने वाले सत्र के लिए विधायकों ने कुल 628 सवाल लगाए हैं, जिनमें
-
333 तारांकित प्रश्न
शामिल हैं।
इसके साथ ही राज्य और क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर 48 ध्यानाकर्षण सूचनाएं भी दी गई हैं।
विपक्ष ने तय किए तीनों दिन के स्थगन मुद्दे
विपक्ष ने सत्र के तीनों दिनों के लिए स्थगन प्रस्ताव से जुड़े मुद्दे तय कर लिए हैं।
सूत्रों के अनुसार—
-
आज (15 दिसंबर): धान खरीदी में अव्यवस्था को लेकर स्थगन प्रस्ताव
-
अगले दिन: नई गाइडलाइन दरें और कानून व्यवस्था का मुद्दा
इन विषयों पर विपक्ष सरकार से जवाब मांगते हुए दबाव बनाएगा।
धान खरीदी पर सत्ता और विपक्ष आमने-सामने
धान खरीदी के दौरान किसानों को हो रही समस्याओं और व्यवस्थागत खामियों को लेकर
-
विपक्ष सरकार को कटघरे में खड़ा करेगा
-
वहीं सत्तापक्ष के विधायक भी अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े मुद्दे सदन में उठाएंगे
यदि सरकार की ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो सदन में गतिरोध की स्थिति बन सकती है।
आज पेश होगा संशोधन विधेयक और अनुपूरक बजट
सत्र के दौरान सरकार द्वारा
-
छत्तीसगढ़ दुकान एवं स्थापना, नियोजन एवं सेवा शर्तों का विनियमन संशोधन विधेयक
पेश किया जाएगा।
इसके अलावा 15 दिसंबर को मौजूदा वित्तीय वर्ष का प्रथम अनुपूरक बजट भी सदन में रखा जाएगा।