कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां 52 वर्षीय व्यक्ति ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म कर उसे जान से मारने की धमकी दी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
घर में अकेली थी नाबालिग, पानी मांगने के बहाने घुसा आरोपी
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना 17 जनवरी 2026 की है। पीड़िता के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि घटना के समय नाबालिग लड़की घर में अकेली थी। इसी दौरान ग्राम पीवी-59 निवासी विकास बाईन (52 वर्ष) घर पहुंचा और पानी मांगने लगा। जब लड़की पानी देने आई, तो आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया और जबरदस्ती कमरे के अंदर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
परिवार को जान से मारने की दी धमकी
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने पीड़िता को धमकाते हुए कहा कि यदि उसने किसी को भी इस बारे में बताया, तो वह पूरे परिवार को जान से मार देगा। डर के चलते पीड़िता ने पहले किसी को कुछ नहीं बताया, लेकिन बाद में परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए कांकेर पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पखांजूर राकेश कुर्रे के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ-
-
भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1), 351(3)
-
POCSO एक्ट की धारा 4
के तहत मामला दर्ज किया।
पूछताछ में आरोपी ने कबूला जुर्म, भेजा गया जेल
पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी विकास बाईन को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में
-
थाना प्रभारी लक्ष्मण केवट,
-
SI अनिल कुमार पालेश्वर,
-
ASI बिन्दुलता देवांगन,
-
हेड कांस्टेबल रूबेन टोप्पो,
-
कांस्टेबल दिव्या
का महत्वपूर्ण योगदान रहा।