CG: 18 साल की युवती ने की आत्महत्या, NDPS केस में फरार पिता की तलाश बनी वजह?

रायपुर के अमलीडीह इलाके से दिल दहला देने वाली घटना

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के अमलीडीह क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। मारुति रेसिडेंसी में रहने वाली 18 वर्षीय युवती ने बुधवार को अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मामला राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का है।

NDPS केस में फरार पिता की तलाश में पहुंची थी पुलिस

प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवती के पिता महेंद्र पटेल मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में दर्ज वर्ष 2022 के एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में आरोपी हैं और लंबे समय से फरार चल रहे हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ अब तक चार बार गिरफ्तारी वारंट जारी किया है।

मां को पूछताछ के लिए थाने ले गई पुलिस

बताया गया कि मंदिर हसौद थाना पुलिस बुधवार को दो पुरुष आरक्षक और एक महिला आरक्षक के साथ युवती के घर पहुंची थी। पुलिस ने युवती की मां को पति से जुड़े एनडीपीएस मामले में पूछताछ के लिए थाने ले जाने की बात कही और उन्हें साथ ले गई।

डर और मानसिक दबाव में उठाया आत्मघाती कदम?

परिजनों और स्थानीय लोगों का अनुमान है कि मां को पुलिस द्वारा थाने ले जाने की घटना से युवती अत्यधिक घबरा गई। इसी मानसिक दबाव और डर के चलते उसने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही राजेंद्र नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के पीछे के कारणों को स्पष्ट करने का प्रयास किया जा रहा है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *