BSNL Recruitment 2026 Notification: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने वर्ष 2026 के लिए सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (SET) पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 120 पदों को भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 05 फरवरी 2026 से शुरू होगी।
आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
-
आवेदन शुरू: 05 फरवरी 2026
-
आवेदन की अंतिम तिथि: 07 मार्च 2026 (रात 10 बजे तक)
-
आवेदन मोड: ऑनलाइन
आवेदन BSNL की आधिकारिक वेबसाइट bsnl.co.in या externalexam.bsnl.co.in के माध्यम से किए जा सकेंगे।
पदों का विवरण (Vacancy Details)
कुल पद – 120
-
सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (DR) – टेलीकॉम स्ट्रीम: 95 पद
-
सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (DR) – फाइनेंस स्ट्रीम: 25 पद
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
-
टेलीकॉम स्ट्रीम:
मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से संबंधित विषयों में B.E / B.Tech न्यूनतम 60% अंकों के साथ -
फाइनेंस स्ट्रीम:
CA या CMA की डिग्री अनिवार्य
उम्मीदवारों को अन्य निर्धारित पात्रता शर्तें भी पूरी करनी होंगी।
आयु सीमा (Age Limit)
-
न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
-
अधिकतम आयु: 30 वर्ष
-
आयु की गणना 07 मार्च 2026 के आधार पर की जाएगी
-
आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी
सैलरी कितनी होगी? (Salary Structure)
चयनित उम्मीदवारों को ₹24,900 से ₹50,500 प्रति माह तक वेतन दिया जाएगा, साथ ही अन्य सरकारी भत्ते भी मिलेंगे।
आवेदन शुल्क (Application Fee)
-
OC / OBC / EWS: ₹2,500
-
SC / ST / PwBD: ₹1,250
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
BSNL भर्ती 2026 में चयन निम्न चरणों के आधार पर किया जाएगा:
-
ऑनलाइन लिखित परीक्षा
-
मेडिकल टेस्ट
-
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
BSNL Recruitment 2026: ऐसे करें आवेदन (How to Apply)
-
सबसे पहले bsnl.co.in या externalexam.bsnl.co.in पर जाएं
-
होमपेज पर संबंधित भर्ती लिंक पर क्लिक करें
-
रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें
-
आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें
-
जरूरी दस्तावेज सही फॉर्मेट में अपलोड करें
-
आवेदन शुल्क का भुगतान करें
-
फॉर्म सबमिट करें और
-
भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें
नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें
उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले BSNL द्वारा जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ लें, ताकि किसी भी प्रकार की गलती से बचा जा सके।