रायगढ़। बहन के प्रेम विवाह से नाराज भाई ने बहन की सास की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने घटना को तब अंजाम दिया जब महिला घर पर सो रही थी। आरोपी घटना के बाद से फरार है, जिन्हें लैलूंगा पुलिस तलाश कर रही है। घटना बीते रात (बुधवार) की है। बता दें, बहन के प्रेम विवाह के बाद दोनों परिवारों में लगातार 16 वर्षों से दुश्मनी चली आ रही थी। जानकारी के मुताबिक, लैलूंगा थाना क्षेत्र के दियागढ़ गांव निवासी 55 वर्षीय महिला दुर्वती की बीती रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। महिला अपने घर के दरवाजे पर सो रही थी। इस दौरान अज्ञात आरोपियों ने महिला की गोली मारकर हत्या कर दी।

घटना के बाद धर्मजयगढ़ एसडीओपी दीपक मिश्रा के साथ पुलिस मौके पर पहुंची और हत्या के कारणों की तलाश की। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि मृतक महिला दुर्वती के बेटे ने अपने घर के सामने रहने वाली युवती से 2007 में प्रेम विवाह किया था। तब से दोनों परिवारों में दुश्मनी चली आ रही थी। दुर्वती की गोली मारकर हत्या उसकी बहू के चचेरे भाई गोपाल यादव ने अपने बेटे के साथ मिलकर की। गोपाल यादव पुरानी चली आ रही रंजिश का बदला लेना चाहता था। दोनों परिवार का घर आमने सामने ही है।

Chhattisgarh Crimes

2017 में मृतका दुर्वती के पुत्र के ऊपर मुख्य आरोपी गोपाल यादव के बड़े भाई की हत्या का आरोप लगा था। मृतका के पुत्र ने मुख्य संदेही गोपाल के बड़े भाई केतन के साथ मारपीट की थी जिसमें घायल होने के बाद इलाज के दौरान केतन की मौत हो गई थी। मामले में दुर्वती का बेटा जेल भी गया था। बीती रात आरोपी गोपाल यादव बदला लेने की नियत से घर के दरवाजे पर सो रही दुर्वती पर गोली चला दी। घटना में महिला की मौत हो गई। हत्या में आरोपियो का चिन्हांकन गोपाल यादव व उसके बेटे के नाम से हुआ है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *