दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के हर घर तिरंगा- तिरंगा यात्रा अभियान की महत्वपूर्ण बैठक दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। आयोजित बैठक में हर घर तिरंगा अभियान कार्यक्रम की संपन्नता को लेकर रूपरेखा तय की गई साथ ही साथ कार्यक्रम के संपादन को लेकर जिला स्तर से लेकर मंडल स्तर तक की समितियां गठन कर उसकी घोषणा की गई। बैठक के अंत में जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने मंडल अध्यक्षों के हाथों में तिरंगा ध्वज सौंप कर अपने-अपने मंडलों में अभियान को प्रारंभ करने का आव्हान किया।

आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य हर घर तिरंगा- तिरंगा यात्रा अभियान को भव्य स्वरूप प्रदान करना है। कुछ वर्षों से पार्टी के कार्यकर्ता देशवासियों के साथ मिलकर हर्षोल्लास के साथ राष्ट्र की एकता एवं अखंडता के संकल्प को प्रतिबद्धता के साथ हर घर तिरंगा- तिरंगा यात्रा के कार्यक्रमों के माध्यम से मनाते आ रहे हैं। विगत कुछ वर्षों से पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान से सब हाई जोश में रहते है और इसे लेकर तरह-तरह के इनोवेशन भी होने लगे हैं। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को लेकर ऐसा उल्लास और उमंग हमें एक दूसरे से जोड़ता है।

हम इस अभियान के माध्यम से लोगों के मन में देश के प्रति राष्ट्रभाव की अलख जगाना चाहते हैं, खासकर छोटे बच्चों के माध्यम से तिरंगा लगवाना बहुत ही प्रेरक होगा ताकि बच्चों के मन में बचपन से ही देश के प्रति लगाव और राष्ट्रभाव जाग सके। इस अभियान का संचालन बेहतर ढंग से हो सके, इसका हमें चिंतन करना है। समस्त कार्यक्रमों को सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित भी करना है साथ ही साथ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को 14 अगस्त को मनाना है ताकि लोगों को पता चल सके कि विभाजन की दर्द क्या था।

विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा ने कहा कि भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के द्वारा हर घर तिरंगा- तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम बूथ स्तर तक करना है। प्रत्येक बूथ में 50 तिरंगा ध्वज लगाने का लक्ष्य है। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस जो 14 अगस्त को मनाया जाना है इसे जिला स्तर के पश्चात विधानसभा स्तर तक मनाया जाएगा, इसकी तैयारी आप सभी सुचारू रूप से प्रारंभ कर लें।

भाजपा दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं जिला महामंत्री ललित चंद्राकर ने कहा कि देश दुनिया में राष्ट्रीयता का भाव जगाने के लिए भाजपा राष्ट्र के निर्माण एवं राष्ट्र सेवा को अपना लक्ष्य मानती है। देश विरोधी ताकतें देश को तोड़ने का काम करती है, इसलिए राष्ट्र का अच्छे से संचालन हो इसके लिए राष्ट्रीयता का भाव होना आवश्यक है।

विभाजन की विभीषिका से उत्पन्न वेदना आज भी लोगों के दिमाग में है। देश को धर्म के आधार पर दो टुकड़े में बांटने का काम कांग्रेस के द्वारा किया गया था इसलिए 14 अगस्त को भाजपा पूरे प्रदेश एवं देश भर में लोगों को संदेश देने के लिए इस बार विभाजन विभीषिका का स्मृति दिवस आयोजित कर रही है। प्रदेश एवं शीर्ष नेतृत्व के द्वारा इस कार्यक्रम के संपादन को लेकर जो भी दिशा निर्देश हमें दिए गए हैं उसे पूरी सजगता एवं ईमानदारी के साथ हमें पूर्ण करना है।

जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक ने कार्यक्रम के स्वरूप के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि इस अभियान के मद्देनजर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा रैली निकाली जाएगी इस अभियान की दृष्टिगत 11 से 13 अगस्त 2024 तक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें भारतीय जनता युवा मोर्चा की अग्रणी भूमिका रहेगी। 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक कार्यकर्ता प्रत्येक घर एवं व्यवसायिक केंद्र पर तिरंगा फहराने हेतु अपनी भागीदारी आवश्यक रूप से सुनिश्चित करें। 12,13 एवं 14 अगस्त को शहीद स्मारक एवं शहीदों की प्रतिमाओं के आसपास स्वच्छता अभियान और माल्यार्पण कार्यक्रम करना है।

बैठक में आभार प्रदर्शन जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पाध्ये ने किया। मंचस्थ नेताओं में विधायक डोमन लाल कोर्सेवाडा, विधायक ललित चंद्राकर, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य चंद्रिका चंद्राकर, रविशंकर सिंह, जिला महामंत्री सुरेंद्र कौशिक, व्यापारिक प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक कांतिलाल बोथरा, आर्थिक प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक शिव चंद्राकर, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जीत हेमचंद यादव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दिव्या कलिहारी शामिल रहे।

बैठक में उपस्थित नेताओं में जिला भाजपा उपाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार पाध्ये, दिलीप साहू, विनायक नातू, अलका बाघमार, जिला मंत्री रोहित साहू आशीष निमजे, दीपक चोपड़ा, सह कोषाध्यक्ष नीलेश अग्रवाल, कार्यालय मनोज सोनी, सह कार्यालय मंत्री अनूप सोनी, प्रवक्ता दिनेश देवांगन, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, सह मीडिया प्रभारी राकेश दुग्गड, सोशल मीडिया जिला संयोजक रजनीश श्रीवास्तव आईटी सेल जिला संयोजक जितेंद्र सिंह राजपूत, वरिष्ठ भाजपा नेता अजय तिवारी, संतोष सोनी, शिवेंद्र सिंह परिहार, डॉ राहुल गुलाटी, मंडल भाजपा अध्यक्ष मदन वाढई, विजय ताम्रकार, सुनील अग्रवाल, जितेंद्र यादव, गिरेश साहू, लिमन साहू, खेमलाल साहू, फते लाल वर्मा, कृष्णा पटेल, अनूप गटागट, गायत्री वर्मा, जय श्री राजपूत, मौसमी ताम्रकार, रोशनी साहू, मंजू पांडे, यामिनी हरमुख, आसिफ अली, रीता मेश्राम, अनुज साहू, भोमराज जैन, दिनेश पटेल, प्रवीण यदु, शुभम साहू, कुणाल शर्मा, सहित अपेक्षित श्रेणी के समस्त भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *