रायगढ़ से श्याम भोजवानी

रायगढ़। ओम माथुर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के छत्तीसगढ़ प्रभारी हैं। उन्हें करिश्माई और प्रेरणादायक नेतृत्व के लिए जाना-पहचाना जाता है। छत्तीसगढ़ में उनके नेतृत्व शैली से पार्टी कार्यकर्ता में ऊर्जा और नवीन उत्साह की मात्रा में भरपूर वृद्धि करती है। ओम माथुर के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ के भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह जागृत हुआ है, जिससे पार्टी की वहाँ स्थिति मजबूत हो रही है। उनके आगमन से भाजपा को छत्तीसगढ़ में नई ऊंचाइयों को छूने की आशा हो रही है। भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सुनील रामदास का कहना है कि ओम माथुर के नेतृत्व में इन दिनों छत्तीसगढ़ में भाजपा की मजबूती हुई और जनसमर्थन में भारी वृद्धि हुई है।

वे पूरे प्रदेश में जन समर्थन प्राप्त करने के लिए अनोखे जनसंपर्क और प्रचार प्रसार अभियान चला रहे हैं, जिनके कारण से भाजपा के जमीनी कार्यकर्ता एकजुट हुए हैं। कार्यकर्ताओं में जोश और स्फूर्ति आ गई है। वे अधिक उत्साह के साथ कार्यक्रमों और सभाओं में हिस्सा ले रहे हैं। ओम माथुर को रायगढ़ जिले के कार्यकर्ताओं से लगाव हो गया है। रायगढ़ में 2-3 बार आ चुके हैं, जिससे वे जिले के कार्यकर्ताओं को नाम से जानते-पहचानते हैं। उनकी आवाजाही से कार्यकर्ता उत्साहित हो रहे हैं। भारतीय राजनीतिज्ञ ओम माथुर ने अब तक जहां-जहां भी प्रभारी के कार्यभार संभाले हैं, वहां भाजपा की सरकार आई है। उत्तर प्रदेश में सरकार बनने के पीछे उनका घोर परिश्रम और पार्टी के कार्यकर्ताओं को एकत्रित करने में उनके अथक योगदान का परिणाम है।

उनकी विजयी रणनीति, जनता के बीच उनकी प्रतिष्ठा और उनके सूक्ष्म स्तर की कार्य योजनाओं ने पार्टी को वहाँ विजयी बनाया। गुजरात और महाराष्ट्र में प्रभारी के रूप में पार्टी को संगठित करने में उनका योगदान अतुलनीय है। ओम माथुर की योजना और सफल क्रियान्वयन रणनीति के कारण, प्रधानमंत्री की रायगढ़ आमसभा एक सफल आयोजन बनी। आमसभा में लाखों लोगों ने हिस्सा लिया और प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ में भाजपा की नीतियों और कार्यक्रमों को जनता के सामने रखा। इस आमसभा ने छत्तीसगढ़ में भाजपा की लोकप्रियता में वृद्धि करने में मदद की। छत्तीसगढ़ में उनके योगदान को भाजपा के लिए विजयी मार्ग निर्धारित करने में महत्वपूर्ण और अद्वितीय रोल मॉडल के रूप में देखा जाना चाहिए। रायगढ़ में प्रधानमंत्री की आमसभा ने उम्मीद से अधिक सफलता प्राप्त की।

ओम माथुर के नेतृत्व में भाजपा ने छत्तीसगढ़ में एक मजबूत संगठन बनाया है। वे एक प्रभावी चुनाव प्रचारक भी हैं। कुशल और अनुभवी राजनेता ओम माथुर के करिश्माई नेतृत्व में निसंदेह छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनेगी, इसमें किसी प्रकार कोई शंका नहीं होनी चाहिए। छत्तीसगढ़ में भाजपा की परिवर्तन यात्रा को एक सफल चुनावी अभियान माना जा रहा है। राजस्थान से राज्य सभा के सांसद ओम माथुर के प्रखर नेतृत्व में भाजपा द्वारा छत्तीसगढ़ में विकास और समृद्धि के लिए अपनी योजनाओं को जनता के सामने रखने के लिए भी यात्रा की जा रही है। यात्रा ने छत्तीसगढ़ में भाजपा की लोकप्रियता में वृद्धि की है, इसमें कोई संदेह नहीं है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *