
वॉट्सऐप आधारित स्मार्ट चैटबॉट सेवा होगी शुरू
बिलासपुर प्रदेश का पहला ऐसा नगर निगम बनने जा रहा है, जहां नागरिक अब स्मार्ट चैटबॉट की मदद से अधिकांश सेवाओं का लाभ अपने घर बैठे ही उठा सकेंगे। यह कदम डिजिटल इंडिया मिशन की दिशा में बड़ा परिवर्तन साबित होगा।
इस चैटबॉट के जरिए नागरिक आसानी से ये सेवाएं प्राप्त कर पाएंगे:

-
प्रॉपर्टी टैक्स की जानकारी और भुगतान
-
बिल्डिंग परमिशन
-
शिकायत पंजीकरण
-
जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र
ऐसे करेगा काम स्मार्ट चैटबॉट
नगर निगम ने इस सेवा के लिए एक विशेष वॉट्सऐप नंबर 91 88157 82574 जारी किया है।
-
नागरिक इस नंबर को अपने मोबाइल में सेव करेंगे।
-
सिर्फ “हाथ” या “नमस्ते” लिखकर मैसेज भेजना होगा।
-
तुरंत ऑटोमेटेड रिप्लाई आएगा, जिसमें उपलब्ध सेवाओं की सूची होगी।
-
अपनी जरूरत के अनुसार विकल्प चुनकर कुछ ही मिनटों में प्रक्रिया पूरी की जा सकेगी।
यह चैटबॉट एआई और मेटा तकनीक की तर्ज पर काम करेगा। इसकी जानकारी निगम अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया पर भी साझा करेगा ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ ले सकें।
स्वच्छ वार्ड चैलेंज : 10 लाख का इनाम
बिलासपुर नगर निगम ने शहर को और स्वच्छ बनाने के लिए स्वच्छ वार्ड चैलेंज की घोषणा की है।
-
इस प्रतियोगिता की घोषणा केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू ने की।
-
हर माह सभी वार्डों का सर्वे होगा।
-
सबसे स्वच्छ वार्ड को विकास कार्यों के लिए 10 लाख रुपये की अतिरिक्त स्वीकृति दी जाएगी।
स्वच्छ दुर्गा पंडाल प्रतियोगिता
नगर निगम इस बार स्वच्छ दुर्गाोत्सव पंडाल प्रतियोगिता भी आयोजित करेगा।
-
सबसे स्वच्छ पंडाल को प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर पुरस्कृत किया जाएगा।
-
इससे शहर में स्वच्छता और सजावट को और बढ़ावा मिलेगा।
