
नई दिल्ली। सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव का सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा। 22 जुलाई 2025 को सोने की कीमतों में ₹130 की वृद्धि देखी गई, वहीं चांदी की कीमत ₹100 प्रति किलो घटकर ₹1,15,900 हो गई। वैश्विक बाजारों की अस्थिरता और घरेलू मांग में बदलाव इसकी प्रमुख वजह बताई जा रही है।
आज के सोने के दाम (22 जुलाई 2025) – 24, 22 और 18 कैरेट
शहर | 24 कैरेट (10 ग्राम) | 22 कैरेट | 18 कैरेट |
---|---|---|---|
दिल्ली | ₹1,00,310 | ₹91,960 | ₹75,250 |
मुंबई | ₹1,00,160 | ₹91,810 | ₹75,120 |
चेन्नई | ₹1,00,160 | ₹91,810 | ₹75,610 |
कोलकाता | ₹1,00,160 | ₹91,810 | ₹75,120 |
बेंगलुरु | ₹1,00,169 | ₹91,810 | ₹75,120 |
आगरा | ₹1,00,310 | ₹91,960 | ₹75,250 |
अहमदाबाद | ₹1,00,210 | ₹91,860 | ₹75,160 |
भोपाल | ₹1,00,210 | ₹91,860 | ₹75,160 |
चांदी की कीमत में गिरावट, जानिए आपके शहर का आज का भाव (प्रति किलो)
शहर | चांदी का रेट |
---|---|
दिल्ली | ₹1,15,900 |
मुंबई | ₹1,15,900 |
चेन्नई | ₹1,25,900 |
हैदराबाद | ₹1,25,900 |
आगरा | ₹1,15,900 |
भोपाल | ₹1,15,900 |
मैसूर | ₹1,15,900 |
भारत में कैसे तय होती है सोने की कीमत?
भारत में सोने के दाम अंतरराष्ट्रीय बाजार, रुपए की वैल्यू, इंपोर्ट ड्यूटी और टैक्स जैसे कई फैक्टर्स पर निर्भर करते हैं। खासकर त्योहारों और शादियों के मौसम में मांग बढ़ने से कीमतों में तेजी आती है।

22 कैरेट और 24 कैरेट में क्या है अंतर?
-
24 कैरेट गोल्ड – 99.9% शुद्ध, लेकिन इससे ज्वेलरी नहीं बनती।
-
22 कैरेट गोल्ड – 91.6% शुद्ध, इसमें तांबा, चांदी जैसे धातुएं मिलाई जाती हैं ताकि आभूषण बनाए जा सकें।
हॉलमार्क से पहचानें असली सोना
हॉलमार्क एक सरकारी प्रमाणिकता है जो BIS (Bureau of Indian Standards) द्वारा जारी की जाती है। हर कैरेट का अलग कोड होता है:
-
24K – 999
-
22K – 916
-
18K – 750
मिस्ड कॉल से जानिए सोने का रेट
आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल देकर 22 और 18 कैरेट गोल्ड का रेट SMS द्वारा जान सकते हैं।
IBJA वेबसाइट पर भी नियमित अपडेट उपलब्ध हैं।
