भाजपा ने दिखाई सख्ती, सात नेताओं को किया बाहर

छत्तीसगढ़ भारतीय जनता पार्टी ने आंतरिक अनुशासन और संगठनात्मक मर्यादा को बनाए रखने के लिए पार्टी के सात पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निष्कासित कर दिया है। इन सभी को अगले छह वर्षों तक पार्टी गतिविधियों से दूर रखा जाएगा।

किन नेताओं पर गिरी गाज?

निष्कासित नेताओं की सूची इस प्रकार है:

  • निखिल साहू – युवा मोर्चा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य

  • साहिलेन्द्र धेनुसेवक – पिछड़ा वर्ग मोर्चा, नगरी मंडल अध्यक्ष

  • सुनील निर्मलकर – युवा मोर्चा, मंडल अध्यक्ष

  • भोला शर्मा, गज्जू शर्मा, संत कोठरी, रवेंद्र सिंह

धमतरी विवाद बना निष्कासन का कारण

जानकारी के अनुसार, धमतरी भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ और आगजनी की घटना सामने आई थी। यह विवाद जिला पंचायत अध्यक्ष पद की टिकट वितरण को लेकर हुआ, जिसमें आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने अनुशासनहीनता की हदें पार कर दीं।

पार्टी अध्यक्ष का निर्देश, महामंत्री का निर्णय

इस गंभीर मामले को संज्ञान में लेते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के निर्देश पर, पार्टी के प्रदेश महामंत्री और मुख्यालय प्रभारी रामू रोहरा ने निष्कासन का आदेश जारी किया।

निष्कासन का उद्देश्य: अनुशासन और संदेश

यह कार्रवाई स्पष्ट संदेश देती है कि भाजपा संगठन में अनुशासन सर्वोपरि है, और पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी नेता या कार्यकर्ता के लिए स्थान नहीं है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *