छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक कार कुएं में गिर गई। इस दुर्घटना में कार में बैठे हुए परिवार के चार लोगों की डूबने से मौत हो गई। बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) सुंदरराज पी ने कहा कि यह दुर्घटना शनिवार रात कांकेर पुलिस थाने की सीमा में काउंटर टेररिज्म एंड जंगल वारफेयर (CTJW) कॉलेज के पास हुई।

पुलिस ने बताया कि कार में सवार चार लोग शादी में गए थे। वो शादी में शामिल होकर वापस घर जा रहे थे। अचानक कार ने कंट्रोल खो दिया और नेशनल हाईवे पर कार एक कुएं में जा गिरी। कार में बैठे तपन सरकार (57) और रीता सरकार (50) ओडिशा के रहने वाले थे। वहीं बाकी के दो लोग विश्वजीत अधिकारी (42) और हजारी लाल डाली (67) कोंडागांव से थे।

पुलिस ने बताया कि कार एक्सीडेंट में चारों लोग कुएं में डूब गए। डूबने से सबकी मौत हो गई। जब वो लोग अपने घर नहीं पहुंचे तब परिवार के लोगों ने पुलिस में उनके गुमशुदा होने की शिकायत दर्ज कराई। कांकेर पुलिस ने चारों लोगों को सर्च किया।

पुलिस ने बताया कि परिवार के चार लोगों के स्मार्टफोन के लोकेशन के आधार पर उनका पता लगाया गया। पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि सभी लोग कुएं में गिर गए जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *