Baloch Liberation Army (BLA) ने एक बार फिर पाकिस्तान की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दी है। बलूचिस्तान में चल रहे अपने ताज़ा अभियान ‘ऑपरेशन हेरोफ फेज 2.0’ को लेकर संगठन ने बड़ा दावा किया है। BLA के अनुसार, यह ऑपरेशन 40 घंटे से अधिक समय तक चला और इसमें पाकिस्तानी सेना व सुरक्षा बलों को भारी क्षति हुई।
40 घंटे से ज्यादा चला ऑपरेशन, कई जिलों में हमले का दावा
BLA का कहना है कि उसके लड़ाकों ने बलूचिस्तान के खारान, मस्तुंग, तुम्प, पसनी समेत कई शहरी और ग्रामीण इलाकों में हमले किए। संगठन ने दावा किया कि कुछ क्षेत्रों में पाकिस्तानी सैन्य मौजूदगी को पीछे हटने पर मजबूर कर दिया गया है। संगठन के अनुसार, क्वेटा और नोशकी के कुछ हिस्सों में उसके लड़ाके सक्रिय रहे, जहां इस्लामाबाद समर्थित सुरक्षा ढांचे को कमजोर किया गया।
BLA प्रवक्ता का बयान: पाकिस्तानी बलों को भारी नुकसान
BLA के प्रवक्ता जीयांद बलूच ने जारी बयान में कहा कि इस अभियान में
-
200 से अधिक पाकिस्तानी जवानों के मारे जाने
-
17 सुरक्षाकर्मियों को हिरासत में लेने
का दावा किया गया है।
हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है, और पाकिस्तानी प्रशासन की ओर से अलग आंकड़े सामने आए हैं।
प्रशासनिक अधिकारियों की रिहाई, BLA ने बताया ‘मानवीय कदम’
BLA ने यह भी कहा कि उसने नोशकी के डिप्टी कमिश्नर मुहम्मद हुसैन हजारा और असिस्टेंट कमिश्नर मारिया शामू को अस्थायी रूप से हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। संगठन ने इसे एक ‘मानवीय निर्णय’ बताते हुए कहा कि वह स्थानीय नागरिक प्रशासन और पुलिस को तब तक निशाना नहीं बनाता, जब तक वे सीधे तौर पर सैन्य कार्रवाई में शामिल न हों।
BLA ने अपने नुकसान को भी किया स्वीकार
BLA ने यह स्वीकार किया है कि ऑपरेशन के दौरान उसे भी नुकसान हुआ। संगठन के मुताबिक:
-
कुल 18 लड़ाके मारे गए,
-
इनमें मजीद ब्रिगेड के 11 फिदायीन,
-
फतेह स्क्वाड के 4,
-
और STOS यूनिट के 3 लड़ाके शामिल थे।
महिला फिदायीन की भूमिका, आसिफा मेंगल का नाम आया सामने
BLA ने पहली बार खुले तौर पर स्वीकार किया कि इस ऑपरेशन में महिला फिदायीन भी शामिल थीं। संगठन के अनुसार, आसिफा मेंगल ने नोशकी में ISI मुख्यालय को निशाना बनाया।
BLA का कहना है कि-
-
आसिफा मेंगल 2 अक्टूबर 2023 को मजीद ब्रिगेड में शामिल हुई थीं
-
और जनवरी 2024 में फिदायीन बनने का फैसला किया था
-
ऑपरेशन के दौरान शुक्रवार को उनकी मौत हो गई
पाकिस्तानी सरकार का जवाब: अलग आंकड़े किए पेश
इस बीच बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री सरफराज बुगती ने बयान दिया कि पिछले 40 घंटों में चले आतंकवाद विरोधी अभियानों में
-
145 आतंकवादी
-
और 17 सुरक्षाकर्मी
मारे गए हैं।
पाकिस्तानी प्रशासन ने BLA के दावों को बढ़ा-चढ़ाकर बताया गया बताया है।
बलूचिस्तान में बढ़ता तनाव, हालात बेहद संवेदनशील
बलूचिस्तान में लगातार हो रहे हमलों और जवाबी सैन्य अभियानों के बीच हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए हैं। आने वाले दिनों में इस संघर्ष का दायरा और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।