बाबा वेंगा की 4 डरावनी भविष्यवाणियां! मार्च 2026 से ही शुरू हो जाएगी तबाही, दिसंबर तक आ जाएगा विनाश!

बुल्गारिया की प्रसिद्ध भविष्यवक्ता बाबा वेंगा, जिन्हें “बाल्कन के नॉस्त्रेदमस” भी कहा जाता है, ने अपनी मृत्यु से पहले कई सदियों तक फैलने वाली घटनाओं की भविष्यवाणियां की थी. 1911 में जन्मीं वेंगा ने 1996 में दुनिया को अलविदा कहा, लेकिन उनकी भविष्यवाणियां आज भी लोगों को रोंगटे खड़े कर देती है.

कथित तौर पर उनकी 85% भविष्यवाणियां सच हुई हैं, जिनमें 9/11 हमले, प्रिंसेस डायना की मौत और कोविड-19 महामारी जैसी घटनाएं शामिल है. अब 2026 का साल नजदीक आते ही उनकी एक खास भविष्यवाणी वायरल हो रही है, जिसमें मार्च से तबाही की शुरुआत और दिसंबर तक विनाश का चित्रण है. आइये आपको बताते हैं अगले साल के लिए बाबा वेंगा ने कौन-कौन सी चार डरावनी भविष्यवाणियां की है.

मार्च से शुरू होगा युद्ध

बाबा वेंगा की 2026 भविष्यवाणी का केंद्र बिंदु है “पूर्व बनाम पश्चिम” का संघर्ष. उनके अनुसार, मार्च 2026 से एक बड़ा वैश्विक युद्ध शुरू होगा, जो रूस और चीन जैसे पूर्वी देशों से निकलकर अमेरिका और यूरोप जैसे पश्चिमी देशों को तबाह कर देगा. यह तीसरा विश्व युद्ध (WW3) होगा, जो सीमित सीमा विवाद से आगे बढ़कर पूरे महाद्वीपों को प्रभावित करेगा.

स्काई हिस्ट्री चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक, वेंगा ने कहा था, “पूर्व पश्चिम को नष्ट कर देगा और यह मानवता का पतन का प्रारंभ होगा. हाल के यूक्रेन-रूस युद्ध और मध्य पूर्व तनाव को देखते हुए, कई विशेषज्ञ इसे प्रासंगिक मान रहे हैं. लेकिन वेंगा ने स्पष्ट तारीखें या स्थान नहीं बताए, इसलिए यह व्याख्या पर निर्भर है.

आएगा प्रलय

गर्मियों के मौसम में प्राकृतिक आपदाओं का प्रकोप और तेज होगा. वेंगा की भविष्यवाणी के अनुसार, अप्रैल-जून तक भूकंप, ज्वालामुखी विस्फोट और चरम मौसम से पृथ्वी की 7-8% भूमि तबाह हो जाएगी.

इकोनॉमिक टाइम्स और हिंदुस्तान टाइम्स जैसी मीडिया रिपोर्ट्स में इसे “कैश क्रश” (आर्थिक मंदी) से जोड़ा गया है, जहां प्राकृतिक आपदाएं वैश्विक अर्थव्यवस्था को ध्वस्त कर देंगी. हाल के वर्षों में ऑस्ट्रेलिया-कनाडा की जंगल की आगें और म्यांमार भूकंप को इसका प्रमाण माना जा रहा है. पर्यावरण विशेषज्ञों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन से ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं, लेकिन 7-8% आंकड़ा अतिशयोक्ति लगता है.

एआई का आतंक

तकनीकी मोर्चे पर, वेंगा ने चेतावनी दी है कि 2026 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंसानों पर हावी हो जाएगा. टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में AI “बाबा वेंगा” सिमुलेशन से कहा गया कि “अदृश्य दिमाग” (AI) मानव निर्णयों को नियंत्रित कर लेगा, जिससे रोबोट गुलामी का दौर शुरू हो जाएगा.

यह भविष्यवाणी वर्तमान AI प्रगति जैसे चैटजीपीटी और ऑटोमेशन से मेल खाती है. विशेषज्ञों का अनुमान है कि 2026 तक लैब-ग्रोन ऑर्गन्स और न्यूरोटेक्नोलॉजी में मील का पत्थर साबित होगा, लेकिन AI का “कब्जा” नैतिक दुविधा पैदा करेगा.

सबसे डरावनी भविष्यवाणी है एलियंस का सम्पर्क. नवंबर-दिसंबर 2026 में एक विशाल अंतरिक्ष यान पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करेगा, जो पहला प्रत्यक्ष एलियन संपर्क होगा. यह भविष्यवाणी हाल ही में खोजे गए इंटरस्टेलर धूमकेतु 3I/ATLAS से जुड़ी हुई है.

NASA की रिपोर्ट के अनुसार, यह धूमकेतु जुलाई 2025 में चिली के ATLAS टेलीस्कोप से खोजा गया, जो हमारी सौर मंडल से बाहर से आया है. यह तीसरा इंटरस्टेलर ऑब्जेक्ट है (पहले ʻOumuamua और Borisov). हार्वर्ड के खगोलशास्त्री अवी लोएब ने इसे “एलियन तकनीक” का संकेत माना है, हालांकि NASA इसे प्राकृतिक धूमकेतु मानता है.

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *