
नई दिल्ली। अगर आप सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है। आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसाइटी (AWES) ने देशभर के आर्मी पब्लिक स्कूलों (APS) में PGT, TGT और PRT पदों के लिए ऑनलाइन स्क्रीनिंग टेस्ट (OST) 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
भर्ती प्रक्रिया की प्रमुख तारीखें:
-
आवेदन शुरू होने की तारीख: 5 जून 2025
-
आवेदन की अंतिम तिथि: 16 अगस्त 2025
-
ऑनलाइन स्क्रीनिंग टेस्ट (OST) की तिथि: 20 और 21 सितंबर 2025
आवेदन प्रक्रिया – Step by Step गाइड
-
आधिकारिक वेबसाइट awesindia.com पर जाएं।
-
“Online Screening Test” सेक्शन में जाकर रजिस्ट्रेशन करें।
-
सभी जरूरी जानकारी भरकर रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड प्राप्त करें।
-
लॉगइन करके आवेदन पत्र पूरा भरें।
-
फीस का भुगतान करें और आवेदन पत्र डाउनलोड कर लें।
AWES भर्ती 2025 में चयन प्रक्रिया:
-
चरण 1: Online Screening Test (OST)
-
चरण 2: इंटरव्यू
-
चरण 3: टीचिंग स्किल्स/ कंप्यूटर प्रवीणता टेस्ट (स्कूल स्तर पर)
AWES भर्ती 2025 के लिए योग्यता (Eligibility Criteria):
पद | शैक्षणिक योग्यता | आवश्यक डिग्री |
---|---|---|
PGT | पोस्ट ग्रेजुएशन – न्यूनतम 50% | B.Ed – 50% (NCTE से मान्यता प्राप्त) |
TGT | ग्रेजुएशन – न्यूनतम 50% | B.Ed (NCTE से मान्यता प्राप्त) |
PRT | ग्रेजुएशन – न्यूनतम 50% | B.El.Ed या 2 साल का D.El.Ed / पुराने सेवकों के लिए B.Ed स्वीकार्य (ब्रिज कोर्स करना होगा) |
CTET/TET जरूरी है या नहीं?
ऑनलाइन स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए CTET/TET अनिवार्य नहीं है। लेकिन नियुक्ति के समय यह योग्यता TGT और PRT पदों के लिए जरूरी होगी।

नोटिफिकेशन PDF और डायरेक्ट लिंक
आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे AWES भर्ती 2025 का ऑफिशियल नोटिफिकेशन PDF जरूर पढ़ें। इसमें सिलेबस, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और चयन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी है।
डायरेक्ट लिंक: AWES Notification 2025 PDF
