छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए भारतीय थल सेना में भर्ती का बड़ा अवसर सामने आया है। सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा 10 जनवरी से 24 जनवरी 2026 तक थल सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह भर्ती रैली बाबू पंढरीराव कृदत्त इंडोर स्टेडियम, आमातालाब, धमतरी में आयोजित होगी।
CEE परीक्षा पास अभ्यर्थियों की होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा
इस भर्ती रैली के अंतर्गत मई-जून 2025 में आयोजित ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (CEE) में सफल अभ्यर्थियों के लिए
-
शारीरिक दक्षता परीक्षण (Physical Test)
-
दस्तावेज़ सत्यापन
-
अन्य आवश्यक भर्ती प्रक्रियाएं
संपन्न कराई जाएंगी। केवल वही अभ्यर्थी रैली में शामिल हो सकेंगे, जिन्होंने CEE परीक्षा उत्तीर्ण की है।
निर्धारित तिथि पर धमतरी पहुंचना अनिवार्य
सीईई परीक्षा में सफल प्रदेश के युवाओं को निर्धारित तिथि एवं समय पर इंडोर स्टेडियम, धमतरी में उपस्थित होना अनिवार्य होगा। भर्ती रैली से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं 24 जनवरी 2026 तक पूरी की जाएंगी।
सूरजपुर जिले के युवाओं के लिए विशेष सूचना
सूरजपुर जिले से CEE परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को
👉 10 जनवरी और 19 जनवरी 2026 को
धमतरी में आयोजित शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं अन्य भर्ती प्रक्रियाओं में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे:
-
सभी आवश्यक दस्तावेज
-
एडमिट कार्ड
-
पहचान पत्र
के साथ निर्धारित तिथि पर समय से उपस्थित हों।
भर्ती रैली से जुड़ी जानकारी के लिए संपर्क करें
थल सेना भर्ती रैली से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी नोडल अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं:
सुश्री इंदिरा नवीन प्रताप सिंह
अपर कलेक्टर एवं आयुक्त, नगर निगम धमतरी
📞 मोबाइल नंबर: 6266800039