
महिलाओं के लिए बनेगा सुरक्षित और सशक्तिकरण केंद्र
बिलासपुर जिले के चारों विकासखंडों में कुल 8 नए महतारी सदन बनाने की स्वीकृति मिली है।
प्रत्येक सदन के निर्माण पर 30-30 लाख रुपये खर्च होंगे। इस प्रकार पंचायत संचालनालय ने कुल 2 करोड़ 40 लाख रुपये की मंजूरी दी है।
कहां-कहां बनेंगे नए महतारी सदन?
-
तखतपुर विकासखंड – गनियारी और बेलपान
-
बिल्हा विकासखंड – गोंदईया और नेवसा
-
कोटा विकासखंड – करगीकला और चपोरा
-
मस्तूरी विकासखंड – टिकारी और चिल्हाटी
इन सभी जगहों पर ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (आरईएस) को निर्माण कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

महतारी सदन की सुविधाएं
प्रत्येक महतारी सदन लगभग 2500 वर्गफीट क्षेत्र में बनाया जाएगा, जिसमें शामिल होंगी सुविधाएं:
-
कमरा और हाल
-
शौचालय और सामुदायिक शौचालय
-
रसोईघर (कीचन)
-
स्टोर रूम
-
बरामदा
-
सुरक्षा के लिए बाउंड्री वाल
महिला सशक्तिकरण की दिशा में बड़ा कदम
महतारी सदन का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाना है।
यह केंद्र महिला सुरक्षा, सामाजिक भागीदारी और आपसी समरसता को मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभाएगा।
