तारा सुतारिया को AP ढिल्लों ने किया Kiss, बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया का रिएक्शन हुआ वायरल, देखें Video..

बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया इन दिनों सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। हाल ही में मुंबई में आयोजित AP ढिल्लों के लाइव कॉन्सर्ट में तारा सुतारिया को स्टेज पर देखा गया, जहां वह सिंगर के साथ डांस करती नजर आईं।

स्टेज पर गले लगाने और Kiss ने खींचा ध्यान

कॉन्सर्ट के दौरान AP ढिल्लों ने तारा सुतारिया को स्टेज पर आमंत्रित किया। ब्लैक आउटफिट में बेहद ग्लैमरस दिख रहीं तारा को AP ढिल्लों ने गले लगाया और गाल पर Kiss किया। इसके बाद दोनों ने सुपरहिट गाना ‘Excuses’ पर साथ में डांस किया, जिसने फैंस का ध्यान खींच लिया।

बॉयफ्रेंड वीर पहाड़िया का रिएक्शन हुआ वायरल

इस पूरे मोमेंट के दौरान भीड़ में मौजूद वीर पहाड़िया, जो तारा सुतारिया के बॉयफ्रेंड हैं, का रिएक्शन कैमरे में कैद हो गया। वायरल वीडियो में वीर AP ढिल्लों को देखते हुए थोड़े गंभीर और टेंशन में नजर आए। हालांकि वह गानों पर लिप-सिंक करते भी दिखे, लेकिन उनका एक्सप्रेशन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।

पहली बार नहीं, पहले भी साथ दिख चुके हैं तारा-AP

यह पहली बार नहीं है जब तारा सुतारिया और AP ढिल्लों एक साथ स्टेज शेयर करते दिखे हों। इससे पहले भी पुणे में हुए AP ढिल्लों के कॉन्सर्ट में तारा उनके साथ डांस कर चुकी हैं। दोनों की ऑन-स्टेज केमिस्ट्री को फैंस पहले भी काफी पसंद कर चुके हैं।

 

‘Excuses’ गाने में दिखी थी जबरदस्त केमिस्ट्री

तारा सुतारिया और AP ढिल्लों म्यूजिक वीडियो ‘Excuses’ में भी साथ नजर आ चुके हैं। इस गाने में दोनों की केमिस्ट्री सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी और आज भी यह गाना ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल रहता है।

वीर पहाड़िया संग रिश्ते को कर चुकी हैं कंफर्म

तारा सुतारिया ने इसी साल अपने रिश्ते को वीर पहाड़िया के साथ ऑफिशियली कंफर्म किया था। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर दोनों की तस्वीरें शेयर की थीं। वहीं वीर पहाड़िया ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया था कि पहली मुलाकात में ही वह तारा के प्यार में पड़ गए थे।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *