By Poornima

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग से श्रीमती अमिता जैन ने शिक्षा संकाय में पी. एच. डी. की उपाधि प्राप्त की। आप का शोध विषय ” महामारी की स्थिति में शिक्षकों के व्या वसायिक तनाव का साधक शैली एवं समायोजन पर प्रभाव का अध्ययन ” रहा। आपने अपना शोध कार्य शोध निर्देशिका डॉक्टर प्रीति गुरनानी एवं सह शोध निर्देशिका डॉक्टर के. नागमणि सहायक प्राध्यापक (शिक्षा ) कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय सेक्टर 7 भिलाई के कुशल निर्देशन में पूर्ण किया। डॉ.श्रीमति अमिता जैन जगद्गुरु शंकराचार्य कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन हुडको भिलाई में सहायक प्राध्यापक के पद पर कार्यरत है। डॉ. अमिता जैन ने अपनी सफलता का श्रेय अपनी शोध निर्देशिका,सहशोध निर्देशिका, गुरुजनों,परिवार जनों,सहकर्मियों एवं मित्र जनों को दिया। आप भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत चौधरी मनीष जैन की धर्मपत्नी, अर्पण जैन की माता, स्वर्गीय चौधरी पूरनचंद जैन एवं श्रीमती तारा देवी जैन दुर्ग की पुत्रवधू, स्वर्गीय श्री अजित कुमार जैन एवं श्रीमती नलिनी जैन बरेला जबलपुर की सुपुत्री हैं।

 डॉ अमिता जैन की इस बड़ी उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्रबंधन,प्राचार्य,परिजनों, सहकर्मियों, मित्र गणों एवं विद्यार्थियों ने शुभकामनाएं एवं उनके स्वर्णिम भविष्य हेतु मंगल कामनाएं प्रेषित की।

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *