कृषि क्षेत्र में AI की नई क्रांति आई है. न्यूजीलैंड की कंपनी Halter ने ऐसा स्मार्ट कॉलर बनाया है जो गायों को ‘AI खटाल’ में बदल देता है. बिना किसी ग्वाले के गायें खुद चरती हैं, खुद मिल्किंग शेड जाती हैं और दूध निकलवाती हैं.
यह सोलर-पावर्ड कॉलर गाय के गले में पहनाया जाता है, जिसमें GPS, AI और सेंसर्स लगे हैं. फार्मर को बस एक ऐप इंस्टॉल करना पड़ता है और बस फोन पर ही गायों को इंस्ट्रक्शन दिए जाते हैं. इसी के आधार पर गाय को पता चल जाता है कि कब चरने जाना है, कब मिल्किंग के लिए जाना है. इसके लिए इंसान का होना जरुरी नहीं है.
ऐसे करता है काम
फार्मर ऐप पर लाइन खींचकर वर्चुअल फेंस बना लेता है. गायें बॉर्डर के करीब पहुंचती हैं तो कॉलर पहले बीप करता है, फिर वाइब्रेशन देता है. अगर नहीं रुकतीं तो हल्का शॉक जैसा सिग्नल देता है लेकिन ये जानवरों के लिए सुरक्षित है. यानी एक टैप से पूरी हर्ड नई घास वाली जगह या मिल्किंग के लिए चल पड़ती है.
कंपनी की वेबसाइट के अनुसार, यह तकनीक ‘Cowgorithm’ नाम के AI पर चलती है, जो गायों के व्यवहार को समझकर ट्रेन करती है. कॉलर 24/7 लोकेशन ट्रैक करता है, हेल्थ मॉनिटर करता है- जैसे रुमिनेशन (चबाना), रेस्टिंग, टेम्परेचर, फर्टिलिटी साइकिल. अगर कोई गाय बीमार हो या हीट में हो तो ऐप पर अलर्ट आ जाता है. फार्मर को सुबह उठकर गायें ढूंढने या फेंस बनाने की जरूरत नहीं पड़ती. न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और अमेरिका में 7 लाख से ज्यादा गायों पर यह सिस्टम लग चुका है. अमेरिका में 22 स्टेट्स में 2 लाख से ज्यादा गायें Halter से मैनेज हो रही हैं.
हो रही पैसों की बचत
फार्मर प्रति गाय $5-8 महीना देते हैं, लेकिन लेबर में 20-40 घंटे बचत होती है, फेंसिंग कॉस्ट में लाखों डॉलर की बचत होती है. हाल ही में कंपनी $2 बिलियन वैल्यूएशन पर फंडिंग राउंड में है, जिसे Peter Thiel की Founders Fund लीड कर रही है. Bloomberg की रिपोर्ट के मुताबिक, यह राउंड ओवरसब्सक्राइब्ड है और कंपनी की वैल्यू डबल हो गई है.
Peter Thiel, जो Facebook के पहले निवेशक थे और न्यूजीलैंड के नागरिक भी, पहले से ही Halter में निवेश कर चुके हैं. कंपनी 2016 में Craig Piggott ने शुरू की थी, और अब 350 से ज्यादा कर्मचारी हैं. 2025 में $1 बिलियन वैल्यूएशन पर $100 मिलियन रेज किए थे, अब $2 बिलियन पर बात चल रही है.
यह तकनीक फार्मिंग को पूरी तरह बदल रही है. पारंपरिक तरीके में फिजिकल फेंस बनाने में प्रति मील $15,000-40,000 खर्च आता है, लेकिन Halter से वर्चुअल फेंस फ्री है. गायें बेहतर घास चरती हैं, जिससे प्रोडक्शन बढ़ता है और पर्यावरण को फायदा होता है. फार्मर्स रिपोर्ट कर रहे हैं कि गायों की हेल्थ बेहतर हुई है क्योंकि रियल-टाइम मॉनिटरिंग से जल्दी पता चल जाता है. मिल्किंग भी ऑटोमेटिक हो जाती है- ऐप से ‘कम’ कमांड देकर गायें खुद शेड पहुंच जाती हैं.