थिएटर के बाद OTT पर आ रही Bhabiji Ghar Par Hain की पलटन, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम

‘भाभी जी घर पर है’ एंड टीवी (&TV) का सबसे पॉपुलर शो है. यह एक कॉमेडी शो है, जिसे हर कोई काफी ज्यादा पसंद करता है. ये शो पिछले 11 सालों से लोगों का मनोरंजन कर रहा है. लेकिन हाल ही में शो की टीम ने मिलकर एक फिल्म बनाई जिसका नाम था ‘भाभी जी घर पर है: फन ऑन द रन’. हालांकि यह फिल्म दर्शकों को खास पसंद नहीं आई और पूरी तरह फ्लॉप हो गई. लेकिन अब यह फिल्म को ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है.

‘भाभी जी घर पर है: फन ऑन द रन’ कब रिलीज हुई थी.

आपको बता दें कि ‘भाभी जी घर पर हैं’ शो साल 2015 में शुरू किया गया था. यह शो पिछले 11 सालों से लोगों को एंटरटेन कर रहा है. इसकी लोकप्रियता को देखते हुए साल 2019 में इस टीवी सीरियल का स्पिन ऑफ, ‘पप्पू की उलटन पलटन’ भी लॉन्च किया गया था, जिससे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं.

दरअसल, यही कारण था कि Zee Cinema और Edit II द्वारा भाभी जी घर पर हैं टीवी सीरियल के कलाकारों को लेकर एक फिल्म बनाई गई थी. लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई है.

‘भाभी जी घर पर है: फन ऑन द रन’ ओटीटी पर कब रिलीज होगी

‘भाभी जी घर पर है: फन ऑन द रन’ में बीजेपी नेता और अभिनेता रवि किशन और निरहुआ जैसे भोजपुरी कलाकार नजर आए थे. इस फिल्म को 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. हालांकि, अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है, इसकी जानकारी ओटीटी प्लेटफॉर्म में एक पोस्ट शेयर कर दी है.

आपको बता दें कि ‘भाभी जी घर पर हैं: फन ऑफ द रन’ Zee5 पर स्ट्रीम होने वाली है. दरअसल, जी5 ने पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, मॉडर्न कॉलोनी की पलटन निकल पड़ी है, करने fun on the run… सही पकड़े हैं.’ यह सीरीज 3 अप्रैल को जी5 पर स्ट्रीम की जाएगी.

Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *